शादियों के सीजन में भी सोने की चमक रही फीकी, चांदी भी रही कमजोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शादियों के सीजन में भी सोने की चमक रही फीकी, चांदी भी रही कमजोर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शादियों के सीजन के बावजूद दिसंबर के दूसरे हफ्ते में सोने की चमक फीकी रही, वहीं चांदी भी कमजोर दिखी। सर्राफा बाजारों में सात से 11 दिसंबर के बीच सोने के हाजिर भाव में 270 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान चांदी के भाव 832 रुपये प्रति किलो नरम रहे। अगर सोने के उच्चतम भाव से तुलना करें तो सोना अब तक 7208 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है और चांदी 13776 रुपये किलो सस्ती है।
बता दें सात अगस्त की सुबह सोना 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। यह ऑल टाइम हाई रेट है। वहीं चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि कहना है कि लंबी अवधि में सोने में निवेश फायदे का सौदा है। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि निवेश के पहले पूरी पड़ताल जरूर करें।

दिसंबर के दूसरे हफ्ते में ऐसी रही सोने-चांदी की चाल
तारीख और दिन सोने का शाम का रेट (रुपये/10 ग्राम)
चांदी का शाम का रेट (रुपये/ किलो ग्राम)

11 शुक्रवार 49046 62232
10 शुक्रवार 49191 62600
9 बुधवार 49689 63392
8 मंगलवार 49782 63839
7 सोमवार 49199 62148

दिसंबर के पहले हफ्ते में रही तेजी
सोना दिसंबर के पहले हफ्ते में वापस राह पर लौट आया। वहीं, चांदी ने भी अपनी खोई हुई रंगत वापस पा ली है। दिसंबर के पहले हफ्ते में सोने की कीमत में 487 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ोतरी हुई तो जोरदार वापसी करती हुई चांदी 2995 रुपये चढ़ गई। हालांकि अभी भी सोना अपने सर्वोच्च शिखर से करीब 7000 रुपये सस्ता है। वहीं चांदी भी 12944 रुपये नरम है।
रायटर्स के मुताबिक डॉलर के कमजोर होने से कोविड-19 का टीका आने और इकोनॉमी में रिकवरी की आशा से इक्विटी की तरफ ध्यान जाने लगा। इससे सोने की कीमतों में और कमी आ सकती है। एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंव करेंसी) अनुज गुप्ता का कहना है कि कोरोना के टीके को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों से सोने के भाव वैश्विक स्तर पर गिर रहे हैं। इसके बावजूद मौजूदा निचले स्तर को देखते हुए सोना अगले एक साल में 57000 से 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। उनका कहना है कि लंबी अवधि में सोने में निवेश फायदे का सौदा है। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि निवेश के पहले पूरी पड़ताल जरूर करें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox