मोटो जी 9 पावर स्मार्ट फोन भारत में दमदार बैटरी के साथ हुआ लांच, जानिए इसके शानदार फीचर्स

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोटो जी 9 पावर स्मार्ट फोन भारत में दमदार बैटरी के साथ हुआ लांच, जानिए इसके शानदार फीचर्स

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिजनेस डेस्क/नई दिल्ली/रवि कुमार/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- लेनोवो के स्वामित्ववाली मोटोरोला ने अपने नए हैंडसेट जी 9 पावर को भारत में लॉन्च कर दिया है। जी 9 पावर हाल ही में लांच किये गये मोटो जी 9 का ही एक अपग्रेड वर्जन है जो दमदार बैटरी के साथ लांच हुआ है। मोटो जी 9 पावर स्मार्ट फोन में 6.8 इंच की मैक्सविजन एलसीडी स्क्रीन दी गई है जो एचडी प्लस रेजोल्यूशन ऑफर करती है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5ः9 का है।
मोटो जी 9 पावर क्वाल कॉम स्नैप ड्रैगन 662 एसओसी प्रोसेसर से लैस है, मोटो जी 9 पावर को ेभारत मंे सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 4जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जिसमें 512 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा।


कैमरा की बात करें तो डिवाइस के बैक पर तीन कैमरा दिए गए हैं जो स्कवायरर शेप में रखे गए हैं। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल, दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रोलेंस और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थसेन्सर है, इसका सेल्फी कैमरा 16एमपी का है।
6,000 एमएएच की दमदार बैटरी मोटोरोला के इस फोन की खासियत है, इसमें फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी 20 वाॅट टरबो पावर टीएम चार्जर का सहयोग मिलता है। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 60 घंटों तक आपको साथ देगी। इसमें आप लंबे समय तक वीडियोकॉल, टीवी शो या कोई वीडियो का आनंद उठा सकते हैं।
मोटो जी 9 पावर को ड्यूल-नेनो सिम सपोर्ट, एनएफसी, वाई-फाई 802. 11 एसी, ब्लुटूथ 5.0, 3.5 एमएम हैडफोन जैक दिया गया है। फोन एंडरोइड 10 ओएस के साथ मिलकर मोटोरोला माई यूएक्स इंटरफेस पर काम करता है।
इसकी कीमत 11,999 रुपये रखी गई है जो इन फिचर्स को देखते हुए काफी किफायती मानी जा रही है। यह स्मार्ट फोन दो रंगों -विविड इलेक्ट्रिक वॉयलेट और सोफिस्टिकेटेड मेटेलिक सेज में उपलब्ध है।
मोटो जी 9 पावर भारत में एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। इसकी सेल 15 दिसंबर को शुरू होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox