दिल्ली में बर्ड फ्लू की आशंका बढ़ी, सरकार ने 10 दिनों तक बंद की गाजीपुर मुर्गा मंडी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बर्ड फ्लू की आशंका बढ़ी, सरकार ने 10 दिनों तक बंद की गाजीपुर मुर्गा मंडी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बर्ड फ्लू के खतरे के बीच दिल्ली का गाजीपुर पोल्ट्री मार्केट (मुर्गा मंडी) 10 दिनों के लिए बंद रहेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिंदा पक्षियों के आयात पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ सैंपल जांच के लिए जालंधर भेजे गए हैं। सरकार ने कहा रिपोर्ट सोमवार को आने की संभावना है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, पिछले कुछ दिनों में देश में बर्ड फ्लू के मामले देखने मे आए है, अभी तक दिल्ली में एक भी कन्फर्म मामला नहीं आया है, लेकिन 104 सैंपल लेकर जालंधर लैब में भेजे गए है जिसके नतीजे परसो आएंगे। इन्ही नतीजों के आधार पर दिल्ली सरकार निर्णय लेगी.।
बता दें कि पूर्वी दिल्ली की संजय झील में शनिवार को 10 बत्तक मरे हुए पाए गए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.। इससे एक दिन पहले मयूर विहार फेस-3 में 17 कौवे मृत मिले थे। अधिकारी ने कहा कि कि झील को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। पशुपालन विभाग के डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया, हमें संजय झील में 10 बत्तक मृत मिले हैं, जिनके नमूनों को जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया गया है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों में 35 कौवों समेत कम से कम 50 पक्षी मर चुके हैं, जिससे बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। श्री सिंह ने इससे पहले कहा था कि हमें द्वारका, मयूर विहार फेस-3 और हस्तसाल विलेज में कौवों के मरने की खबर मिली थी. हालांकि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि उनके मरने का कारण बर्ड फ्लू था या कुछ और.। उन्होंने कहा कि पहली जांच रिपोर्ट सोमवार को आ जाएगी.।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox