दिल्ली में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा, 10 बत्तखों की मौत के बाद संजय झील बंद, जांच के लिए लैब भेजे गए सैंपल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा, 10 बत्तखों की मौत के बाद संजय झील बंद, जांच के लिए लैब भेजे गए सैंपल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शनिवार को दिल्ली में संजय झील में बत्तखों और रोहिणी सेक्टर-15 के एक पार्क से कुछ कौवों के मरे हुए पाये जाने की जानकारी रैपिड रिस्पांस टीम को मिली है। दिल्ली पशुपालन विभाग की ओर से ये जानकारी मिली है। रैपिड रिस्पांस टीम इन जगहों से सैम्पल कलेक्शन करने का काम कर रही है। एक अधिकारी ने कहा कि कि झील को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक संजय झील में 10 बत्तखें मरी हुई मिली थीं. इनमें से 2 बत्तखों के सैम्पल जांच के लिये लैब में भेजे जाएंगे. रोहिणी के पार्क से भी सैम्पल कलेक्शन का काम किया जा रहा है। दिल्ली में अब तक आधिकारिक तौर पर बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं की गई है, अधिकारियों को रिपोर्ट का इंतजार है।
पशुपालन विभाग के डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया, हमें संजय झील में 10 बत्तक मृत मिले हैं, जिनके नमूनों को जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया गया है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों में 35 कौवों समेत कम से कम 50 पक्षी मर चुके हैं, जिससे बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है. सिंह ने इससे पहले कहा था। हमें द्वारका, मयूर विहार फेस-3 और हस्तसाल विलेज में कौवों के मरने की खबर मिली थी. हालांकि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि उनके मरने का कारण बर्ड फ्लू था या कुछ और.। उन्होंने कहा कि पहली जांच रिपोर्ट सोमवार को आ जाएगी.।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox