द्वारका नाॅर्थ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात चेन स्नेचर पकड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका नाॅर्थ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात चेन स्नेचर पकड़े

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका नाॅर्थ थाना की सतक्र पुलिस ने एसीपी विजय सिंह व एसएचओ महेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में दो खतरनाक अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। दोना अपराधी द्वारका क्षेत्र में चेन स्नेचिंग व लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे और आज भी वारदात के लिए निकले थे। पुलिस के अनुसार आरोपी अर्जुन पर करीब 69 संगीन आरोपी दर्ज है और आरोपी आशीष पर भी 19 संगीन मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों से एक अत्याधुनिक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस, एक स्नेच की गई सोने की चेन , एक प्लसर बाईक व दो स्कूटी बरामद की है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 7 दिसंबर को जेलबेज व साईबर सेल के हवलदार राकेश को एक सूचना मिली थी कि द्वारका में चेन स्नेचिंग व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो कुख्यात बदमाश ग्रे रंग की प्लसर बाईक पर सैक्टर-16 द्वारका में वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे है। इस सूचना पर एसीपी आपरेशन विजय सिंह ने एसएचओ महेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में एसआई दीपक सिवाच, एएसआई सुरेन्द्र सिंह, हवलदार राकेश, सिपाही दीपक, मनीष, विनीत जेल बेल और एसआई मुकेश, हवलदार प्रवीण व सिपाही संजय की एक टीम बनाई और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। एसीपी विजय सिंह स्वयं टीम का मार्ग निर्देशन करते रहे। करीब साढे सात बजे मेटरो लाईन गंदा नाला रोड़ सैक्टर-16 की बैरीकेटिंग पर ग्रे रंग की बाईक पर दो लोग आये तो पुलिस ने उन्हे रूकने का इशारा किया लेकिन पुलिस टीम को देखकर आरोपी वापिस भागने लगे और पुलिस को पिस्टल दिखकर डराने की कोशिश करने लगे लेकिन सतर्क पुलिस ने दोनो को दबोच लिया। पुलिस ने तब उनकी तलाशी ली तो आरोपी अर्जुन के पास से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अर्जुन उर्फ विनय उर्फ कुनाल उर्फ गोपू पुत्र राजेन्द्र उर्फ अमिल निवासी झुग्गी सी-101 लालबाग, आजाद पुर आदर्श नगर दिल्ली व आशीष उर्फ गोलू पुत्र राजेश निवासी फेस-1 विजय विहार दिल्ली के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि आपराधी अर्जुन आदर्श नगर थाने का बीसी है और यूपी में गैंगस्टर एक्अ मकोका के तहत बुक है तथा दिल्ली के विभिन्न थानों में उस पर 69 संगीन मामले दर्ज है। वहीं बदमाश आशीष पर भी 19 संगीन मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि द्वारका में हुई चेन स्नेचिंग व लूट के मामलों का खुलासा हो सके। पुलिस अभी तक 10 ताजा वारदातों में उनके शामिल होने का पता लगा चुकी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox