कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, नाबालिग समेत तीन पकड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, नाबालिग समेत तीन पकड़े

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोतवाली थानान्तर्गत अंगुरीबाग क्षेत्र मे बस स्टाप पर हुई लूट की वारदात को पुलिस ने हल कर लिया है। हालांकि इस लूट में पुलिस के पास कोई संकेत या पहचान नही थी फिर भी पीड़ित द्वारा बताई पहचान के जरीये पुलिस ने आरोपी को पहचान कर पूरे गैंग को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि दो अपराधियों के साथ पुलिस ने एक नाबालिग को भी पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गये 4 मोबाईल फोन व एक कटर बरामद किया है।
नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 5 दिसंबर को कुलदीप पुत्र नथुनी पासवान ने कोतवाली थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने बताया कि जब वह बस पकड़ने के लिए अंगुरी बाग बस स्टाप पर खड़ा था तो अचानक तीन युवक आये और उनमें से एक ने उसकी गर्दन पर वार किया जिससे वह घायल हो गया तो दूसरे ने उसके 150 रूपये निकाल लिये और तीसरे ने उसका मोबाईल फोन छीन लिया और जब उसने शोर मचाया तो तीनों युवक वहो से फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूरी तरह से अपराधी अज्ञात थे। एसएचओ व एससीपी ने इस मामले को हल करने के लिए एसआई पीपी पिकेट लालकिला राजपाल, सिपाही थान सिंह, अमित मलिक व गिरीराज की एक टीम बनाई। पुलिस ने पीड़ित द्वारा एक अपराधी के बारे में दी गई यूनिक जानकारी की उसके चेहरे पर एक्स के कई निशान बने हुए थे पर काम करना शुरू किया और पुलिस फाईलों में उसकी जानकारी ढूंढनी शुरू की। पुलिस ने सड़को पर रहने वाले वागाबोंड लोगों को हिरासत में लिया और उनकी शिनाख्त पीड़ित से करानी शुरू की। इस संबंध में पुलिस ने शांति वन, जमना बाजार, कलकतिया गेट, गुरूद्वारा शीश गंज व गौरीशंकर मंदिर से लोगों से पूछताछ की। लेकिन कोई सफलता नही मिली। इसी बीच हवलदार मुकेश ने बताया कि उसने एक वागाबोंड को इसी तरह की वारदात में पकड़ा था और वो अब जमानत पर है। जब उसने उसकी फोटो टीम को भेजी तो उसकी पहचान पीड़ित द्वारा बताये हुलिये से मिलती थी। पुलिस ने तुरंत आरोपी को पकड़ने के लिए सूचना जुटाई और कोलकतिया गेट पर जाल बिछाया। पुलिस को देखकर आरोपी राशिद व उसका सहयोगी शेरखान अपने नाबालिग साथी के साथ भागने लगा तो सतर्क पुलिस ने उन्हे दबौच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी राशिद पुत्र दोस्त मोहम्मद निवासी वागाबोंड यमुना पुस्ता-2 उस्मानपुर दिल्ली, शेरखान पुत्र मोहम्मद जरीफ निवासी वागाबोड, पुस्ता लोनी गाजियाबाद व तीसरा नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राशिद एक महीना पहले ही जेल से छूटा है और शेरखान डासना जेल से अप्रैल में छूटा था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox