
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ पुलिस ने मात्र 10 घंटे में एकदूकान से चोरी किये गये साढे चार लाख रूपये का मामला सुलझाते हुए दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी कर रकम में से 166000 रूपये भी बरामद कर लिये है। जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि चोरी की बाकि रकम उसी के पास है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 11 दिसंबर की रात को दो चोरो ने दूकान का शटर तोड़कर दूकान में रखे 4.50 लाख रूपयों का चुरा लिया। जब सुबह दूकान खोली तो चोरी का पता चला और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। साढ़े चार लाख की चोरी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया और एसएचओ सुनील कुमार व एसीपी जोगेन्द्र जून ने तुरंत बीट एएसआई धर्मबीर, सिपाही नेमीचंद व भूदेव को चोरो को पकड़ने के निर्देश दिये। टीम ने करीब 50 सीसीटीवी कैमरों से चोरो की लोकेशन का पता लगाया और एक तरह से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ काम करते हुए मामले की तह तक पंहुचे। डीसीपी ने बताया कि टीम ने आरोपी सूरज उर्फ छुटका पुत्र सुभाष चंद निवासी दुर्गा विहार, फेज-1 नजफगढ़ को बीडीओ आफिस के पास से एक खाली प्लाट से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी से पुलिस ने 166000 रूपये भी बरामद कर लिये। लेकिन पुलिस दूसरे आरोपी मोहित उर्फ पीयूष पुत्र सुरेन्द्र सिेह निवासी गली न. 4 भवानी नगर दीनपुर को अभी तक पकड़ नही पाई है पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी की बाकि रकम पीयूष के पास है। पुलिस का कहना है आरोपी को जल्द पकड़ लिया जायेगा।





More Stories
नजफगढ़ में गोकशी कांड के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर
जल्द नहीं जागे हिंदू तो सबकुछ हाथ से निकल जाएगा: डॉ. सुनील देवधर चेतना
क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है: मामा नटुंग
दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद: पुलिस और बावरिया गिरोह की मुठभेड़, एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र ढेर; तीन पुलिसकर्मी भी घायल