बाबा हरिदास नगर पुलिस ने रघुबीर एंक्लेव में हुए गोली कांड का मामला सुलझाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाबा हरिदास नगर पुलिस ने रघुबीर एंक्लेव में हुए गोली कांड का मामला सुलझाया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बाबा हरिदास नगर पुलिस ने रघुबीर एंक्लेव में हुए सनसनी खेज गोली कांड के मामले को सुलझाते हुए एक नाबालिग व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में मुख्य अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने नाबालिग से एक देसी कट्टा व दूसरे आरोपी से वारदात में उपयोग की गई स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 4 दिसंबर की शाम को रघुबीर एंक्लेव में तीन युवकों ने रघुबीर एंक्लेव में हमला कर एक घर के चार लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया था और आरोपी मौके से फरार हो गये थे। पुलिस ने अंकित पुत्र सत्यवान की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही आरंभ कीं। एसएचओ जगतार सिंह व एसीपी जोगेन्द्र जून ने इस मामले को हल करने के लिए एसआई नरेश, हवलदार दीपक व सिपाही प्रितम को जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने इस सनसनी खेज मामले में कार्यवाही करते हुए स्थानीय जानकारी के माध्यम से एक नाबालिग आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में शामिल देसी कट्टा बरामद कर लिया। वहीं उससे पूछताछ में पुलिस को दूसरे आरोपी अमन भारद्वाज उर्फ मोनू पुत्र संजय भारद्वाज निवासी न्यू रोशन पुरा, नजफगढ़ को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मोनू के पास से वारदात में शामिल स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि इस गोली कांड में मुख्य आरोपी राहुल दलाल को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। पुलिस ने बताया कि 4 दिसंबर को राहुल अमन की दूकान पर गया और उससे बोला की वह अंकित को गोली मारने जा रहा है। इस पर अमन व एक नाबालिग भी उसके साथ हो लिये। अमन स्कूटी चला रहा था और जब वो अंकित के घर पंहुचे तो राहुल ने अंकित पर गोली चला दी लेकिन वह बच गया तो उसने जब दूसरी गोली चलाई तो वहां खड़े देवीदयाल, सत्यवान, आयुष व हरीश को छर्रे लगे और वो घायल हो गये। पुलिस उन्हंे आरटीआर अस्पताल ईलाज के लिए लेकर गई जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। लेकिन पुलिस ने अभी तक यह नही बताया कि राहुल क्यों अंकित को मारने जा रहा था आखिर उसकी उससे क्या दुश्मनी थी। फिर भी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि मामला कुछ और थी षायद पुलिस उसका खुलासा नही करना चाहती है। और इस मामले में चार रांउड गोली चली बताई जा रही है। जिसे भी पुलिस नही बता रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox