DPS Dwarka में हंगामा: पेरेंट्स का प्रदर्शन, स्कूल ने बुलाए बाउंसर!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

DPS Dwarka में हंगामा: पेरेंट्स का प्रदर्शन, स्कूल ने बुलाए बाउंसर!

द्वारका/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) द्वारका के बाहर मंगलवार सुबह उस वक्त हंगामा मच गया जब दर्जनों अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल ने मनमानी करते हुए फीस न देने का हवाला देते हुए करीब 31 बच्चों के नाम बिना पूर्व सूचना के काट दिए।

जानकारी के मुताबिक, जब अभिभावक रोज़ की तरह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे, तो बच्चों को क्लासरूम में जाने से रोक दिया गया और उन्हें घर वापस भेज दिया गया। इससे नाराज़ अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जब प्रशासन से बात करने की कोशिश की, तो उन्हें स्कूल के गेट पर ही रोक दिया गया। स्कूल प्रशासन ने गेट पर बाउंसर तैनात कर रखे थे, जिन्होंने किसी भी अभिभावक को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।

हंगामे के दौरान कई अभिभावकों ने स्कूल ग्राउंड में खड़े बच्चों की वीडियो बनाईं और मामले की सूचना स्थानीय पुलिस व डीएम ऑफिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रशासन से बातचीत की।

अभिभावकों के मुताबिक डीपीएस द्वारका स्कूल के खिलाफ कोर्ट में मामला लंबित है और उसी के चलते स्कूल और अभिभावकों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रशासन मनमाने तरीके से बच्चों के फीस बढ़ा देता है और जब अभिभावक इसका विरोध करते हैं तो स्कूल प्रशासन छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार करता है जिससे बच्चों के दिलो में स्कूल के प्रति भय बढ़ रहा है और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox