बहादुरगढ़/- विद्यादान-महादान व भगतसिंह मैत्री संस्था के सहयोग से शहर में सिटी थाने के सामने निडिड कम्प्यूटर सेंटर पर संचालित निशुल्क कोचिंग क्लासेस शिक्षित युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। यहां पर मात्र छह महीने कोचिंग ग्रहण करके शहर के धर्मपुरा निवासी एक युवा मयंक ने उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा में सफलता हासिल करके कॉन्स्टेबल के रूप में सरकारी नौकरी पाने के अपने सपने को साकार किया है।कोचिंग सेंटर में सफल अभ्यर्थी का जोरदार स्वागत किया गया।

बता दें कि मयंक के पिता कबाड़ी का कार्य करते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महंगे कोचिंग सेंटरों की फीस अदा करने में असमर्थ थे।ऐसे में मयंक वर्षों से युवाओं को सरकारी नौकरी हेतु निशुल्क कोचिंग प्रदान कर रहे दिल्ली पुलिसकर्मी और विद्यादान-महादान के संचालक अजय ग्रेवाल के सम्पर्क में आया और उनके सान्निध्य में परीक्षा हेतु प्रशिक्षण लेकर मात्र छह माह में ही सफलता हासिल की।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार