डाबड़ी पुलिस ने जांच के दौरान पकड़े दो वाहन चोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डाबड़ी पुलिस ने जांच के दौरान पकड़े दो वाहन चोर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- डाबड़ी थाना पुलिस की गश्ती टीम ने जनकपुरी मे गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में बगैर हेलमेट के मोटरसाईकिल चला रहे दो लोगों को रूकने का इशारा किया तो दोनो वहां से भागने लगे लेकिन मुस्तैद पुलिस ने उन्हे पकड़ ही लिया और पूछताछ करने पर पता चला कि दोनो आरोपी क्षेत्र में वाहन चुराने का काम करते है। पुलिस ने जनकपुरी से चोरी का मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
                                             इस संबंध में डीसीपी द्वारका अंटो अलफोंस ने बताया कि कोरोना के दौरान वैसे तो अपराधों मे काफी कमी आई है लेकिन फिर भी चोर सन्नाटे का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। साथ ही उन्होने कहा कि जिले की पुलिस भी ऐेसी वारदातों व घटनाओं से निपटने में पूरी तरह से मुस्तैदी से काम कर रही है। उन्होने बताया कि बुधवार को जब बीट कांस्टेबल मुनीराज व प्रदीप जनकपुरी में गश्त लगा रहे थे तो उन्होने लाॅक डाउन के दौरान दो व्यक्तियों को बगैर हेल्मेट के मोटरसाईकिल पर आते देखा। उन्होने उनको रूकने का इशारा दिया लेकिन जब वो भागने लगे तो पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हे पकड़ लिया। जांच व पूछताछ के दौरान उन्होने सारी हकीकत बयां कर दी। पुलिस ने आरोपी सिवीन पुत्र सरदार खान निवासी वागाबोंद दिल्ली व सोनु पुत्र रामवीर निवासी वागाबोंद दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है तथा आरोपियों से चोरी की मोटरसाईकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि क्षेत्र में वाहन चोरी की और वारदातों को सुलझाया जा सके। उन्होने दोनो सिपाहियों के काम की सराहना भी की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox