एंबुलेंस में कर रहे थे अवैध शराब की तस्करी, छावला पुलिस ने धरे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एंबुलेंस में कर रहे थे अवैध शराब की तस्करी, छावला पुलिस ने धरे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पैसे के लालच में अपराधी ऐसे-ऐसे अपराधों को अंजाम दे रहे है कि कोई सोच भी नही सकता। कोरोना की महामारी के चलते लाॅक डाउन में बढ़ी शराब की मांग को पूरा करने के लिए शराब तस्कारों ने जिले में अवैध शराब की सप्लाई करने का नायाब तरीका निकाला है। छावला पुलिस ने ऐसे दो आरोपियों को दबौचा है जो ऐंबुलेंस में मरीज ले जाने की बजाये शराब की तस्करी कर रहे थे।  पुलिस ने आरोपियों से 24 कार्टन व 97 बोतल अवैध शराब बरामद की है। साथ ही पुलिस ने ऐंबुलेंस को भी जप्त कर लिया है।
                                             इस संबंध में द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि बुधवार को छावला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि छावला की तरफ से एक हरियाणा नंबर की ऐंबुलेंस आ रही है जिसमे भारी मात्रा में अवैध शराब भरी है और कुबुत विहार में इसकी सप्लाई की जायेगी। छावला पुलिस ने तुरंत सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा व एसीपी अशोक त्यागी ने एक टीम का गठन किया जिसमें स्वयं एसएचओ ने अपने साथ हवलदार ईश्वर, सिपाही महेन्द्र व प्रदीप के साथ छावला-कुतुब विहार मार्ग को बंद कर जांच करनी आरंभ की। इसी दौरान सुबह साढे 9 बजे के करीब एक हरियाणा नंबर की ऐंबुलेंस आई जिसे रूकने का इशारा किया गया लेकिन पुलिस को देखकर चालक ऐंबुलेंस को लेकर भागने लगा। लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर आरोपी हरीश लोहिया पुत्र रामलाल लोहिया निवासही कुसुमपुर, पहाड़ी, वसंत विहार, दिल्ली व देवेन्द्र पुत्र मेहेरचंद  निवासी कुसुमपुर, पहाड़ी, वसंत विहार, दिल्ली को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। उन्होने बताया कि पुलिस ने जब ऐंबुलेंस की जांच की तो उसमें 816 पव्वे व 97 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ऐंबुलेंस के चालक जयसिंह के लिए काम करते है। और शराब को ठिकाने तक पंहुचाने के उन्हे 2000 रूपये मिलते हैं। उन्होने बताया कि आरोपी जयसिंह ने दो महीने पहले ही इस ऐंबुलेंस पर ड्राइवरी का काम आरंभ किया था। लेकिन वास्तव में वह एक शराब का सिंडिकेट चलाता है। और ऐंबुलेंस में शराब की तस्करी करता है। पुलिस जयसिंह की तलाश कर रही है। और दोनो आरोपियों की पिछली हिस्ट्री जांच कर रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उक्त आरोपी और भी वारदातों में शामिल है या नही। उपायुक्त ने छावला पुलिस के इस काम की सराहना की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox