“CM पद के लिए अपने नाम का एलान करें”, देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार को दी चुनौती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“CM पद के लिए अपने नाम का एलान करें”, देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार को दी चुनौती

मानसी शर्मा /-  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरो पर है। चुनाव आयोग के द्वारा तारीखों की घषणा के बाद सभी राजनीतिक दलों में उत्साह दिख रहा है। इस बीच बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने महायुति सरकार के दैरान हुए कामों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस रिपोर्ट कार्ड में उन्होंने अपने कार्यकाल में किए तमाम कामों कामों का उल्लेख किया है। इस दौरान महायुति के तीनों नेताओं ने जमकर विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी पर हमला बोला है। साथ ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महा विकास अघाड़ी सीएम चेहरे की घोषणा इसलिए नहीं कर रही क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि चुनाव के बाद उनका सीएम आएगा। बता दें, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक चरण में ही समपन्न होगा। 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सीएम के नाम पर वार पलटवार

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महा विकास अघाड़ी सीएम चेहरे की घोषणा इसलिए नहीं कर रही क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि चुनाव के बाद उनका सीएम आएगा। उन्होंने आगे कहा, ‘हमें मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हमारे सीएम यहां ही बैठे हुए हैं। मैं पवार साहब को चुनौती देता हूं कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए अपने नाम का एलान करें।’साथ ही अजित पवार ने कहा कि महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनकी सरकार की ‘लाडकी बहिन’ जैसी योजनाओं को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से उनके विरोधी चकित हैं।

ढाई करोड़ से अधिक को मिला लड़की बहन योजना का लाभ: डिप्टी सीएम

फडणवीस ने कहा, ‘हमने सभी योजनाओं की घोषणा कर दी है। उन योजनाओं के लिए सभी वित्तीय प्रावधान और बजट बनाए हैं और इतना ही नहीं, हम अपने घोषणा पत्र में सभी के लिए कुछ नई योजनाओं और लाभों की भी घोषणा करेंगे। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारे द्वारा एलान की गई सभी योजनाओं और वादों को वित्तीय प्रावधान का पूरा समर्थन मिलेगा तथा किसी भी योजना में हमारी ओर से वित्तीय सहायता की कमी नहीं होगी। शुरू में जब हमने लड़की बहन योजना की घोषणा की, तो विपक्ष के लोग दावा कर रहे थे कि खातों में पैसा जमा नहीं किया जाएगा, लेकिन अब तक हमारे राज्य के 2.5 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खातों में कम से कम 4 से 5 किस्तें जमा की गई हैं।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox