
मानसी शर्मा /- पश्चिम बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी से चक्रवात तूफान उठ चुका है। अब आशंकाए जताए जा रही है 17 अक्टूबर तक पुडुचेरी और नेल्लोर के बीच तूफान पहुंच सकता है। इससे दक्षिण तट और रायलसीमा में भारी बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी रोनांकी कुमारनाथ ने कहा कि 17 अक्टूबर की सुबह तूफान के पुडुचेरी पहुंचने की संभावना है। तट के किनारे हवाएं चल रही हैं। 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की गती से तूफान चलने की उम्मीद है।
कई ट्रेनों के रूट बदले गए
चेन्नई और तमिलनाडू के अन्य हिस्सों में भारी बारिश के कारण शहर का यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। रिहायशी इलाकों और सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। कई घरेलू उड़ानें रद्द करनी पड़ी है। दक्षिणी रेलवे ने जलभराव के कारण चेन्नई सेंट्रल-मैसूर कावेरी एक्सप्रेस सहित चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया है। कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए है। कुछ को चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया। कुछ ट्रेनों के गंतवय स्टेशन से हटाकर उपनरगरीय शिफ्ट कर दिया गया है।
आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
आईएमडी ने बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और चेन्नई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने कहा कि भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद बेंगलुरु में एनडीआरएफ के जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी आवश्यकता के लिए तैयार रहने के लिए अन्य 40 कर्मियों को भी तैयार रखा है। उन्होंने कहा कि हमने तत्काल प्रतिक्रिया के लिए अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा है।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार