छावला थाना पुलिस ने अवैध शराब के 450 पव्वे पकड़े, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावला थाना पुलिस ने अवैध शराब के 450 पव्वे पकड़े, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका पुलिस जिला के अन्तर्गत छावला थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को 9 कार्टन अवैध शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से शराब के 450 पव्वों के साथ-साथ स्कूटी भी जब्त कर ली है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ एक्साईज एक्ट में मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 14 अक्तुबर को जब सिपाही गौरव और देवेन्द्र जब ईलाके में गश्त कर रहे थे तो उन्हे स्कूटी पर दो लोग कुछ सामान लेकर तेजी से जाते हुए दिखाई दिये। इस पर उन्होने उनका पीछा कर उन्हे रोक लिया और पूछताछ आरंभ की लेकिन जब वो सही जवाब नही दे पाये तो पुलिस टीम ने उनके सामान की तलाशी ली तो उसमें पुलिस को 9 कार्टन अवैध शराब के बरामद हुए। टीम ने इसकी सूचना एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा को दी और दोनो आरोपियों को पकड़ लिया। इसकी गुप्त सूचना हवलदार धर्मेन्द्र को भी मिल गई थी उसने मौके पर पंहुच कर आरोपियों को पकड़ने में टीम की मदद की। एसएचओ ने भी मौके पर पंहुचकर टीम के काम की प्रशंसा की। उन्होने बताया कि आरोपियों को प्रेमनगर स्थित 28 फुटा रोड़ से पकड़ा गया है। जांच में पता चला की आरोपी हर्ष पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव हिरण कूदना न्यूदिल्ली का रहने वाला है और उसके साथ दूसरा आरोपी नाबालिग है। पुलिस दोनो की पूर्व की आपराधिक मामलों में शामिल होने की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हरियाणा से शराब लाकर पश्चिमी दिल्ली में मांग के अनुसार सप्लाई करते थे। लेकिन कहां से और किससे लाते व देते थे इसकी जानकारी अभी तक पुलिस नही लगा पाई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox