दिग्विजय चौटाला का बड़ा दावा: भूपेंद्र हुड्डा के बीजेपी से हैं गुप्त रिश्ते, अब हो चुके हैं बेनकाब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिग्विजय चौटाला का बड़ा दावा: भूपेंद्र हुड्डा के बीजेपी से हैं गुप्त रिश्ते, अब हो चुके हैं बेनकाब

सिमरन मोरया/-  हरियाणा के भिवानी में जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा बीजेपी से मिले हुए है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय उन्हीं के इशारे पर उनकी पार्टी के नेता सांसद जयप्रकाश बोलते थे कि हमें ज्यादा सीट नहीं चाहिए। अगर वो ना मिले हुए होते तो उनके खिलाफ चल रही सीबीआई जांच कैसे रुक जाती। उन्होंने कहा कि हुड्डा ख़ुद नहीं चाहते थे कि प्रदेश में उनकी सरकार आए। साथ ही उन्होंने कहा की इस सरकार में किसी विधायक मंत्री की नहीं चलती। उन्होंने किरण चौधरी और श्रुति पर भी तंज कसा और कहा की श्रुति चौधरी तो चाय बिस्किट वाली मंत्री है।

दिग्विजय सिंह चौटाला आज भिवानी में अपनी पार्टी के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा की आज बीजेपी सरकार के सभी मंत्री विधायक ना चलने के कारण बार बार शिकायत करते है। उन्होंने यहां तक कहा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने खुद एक कार्यकर्ता को कहा है की श्रुति चौधरी तो चाय और बिस्किट वाली मंत्री रह गई है। यहां किसी की चलती नहीं है लोगों के बीच में तो वे इसलिए बोलती है की चलती है क्योंकि अपनी राजनीति ज़िंदा रखती है।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने ख़ुद की हार पर कहा कि किसान आंदोलन की भेट चढ़ गए थे। उसकी वजह से उनकी पार्टी हार गई थी। उन्होंने कहा कि आज उनकी पार्टी में काफ़ी युवा जुड़ रहे है। पार्टी में यू जुड़ने का मतलब यही है कि 2029 में जेजेपी की सरकार बनेगी और सीएम दुष्यंत चौटाला बनेंगे। चौटाला ने कहा कि आज युवा भटक रहा है नौकरियां नहीं है और नशा और क्राइम बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज सभी नौकरियों पर कोर्ट में स्टे है।

वहीं दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा की उनकी पार्टी ने युवाओं को जोड़ने का अभियान चलाया हुआ है। अब तक 8 जिले के युवाओं को जोड़ चुके है अभी और अभियान चल रहा है। लोग चाहते है की जेजेपी में शामिल हो और सीएम दुष्यंत चौटाला बने।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox