सिमरन मोरया/- 14 जुलाई को दिल्ली के तीन स्कूलों चाणक्यपुरी के नेवी स्कूल, द्वारका के सीआरपीएफ स्कूल, और रोहिणी के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई। जिसके बाद स्कूल प्रशासन और दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू की।
सुरक्षा के लिहाजे से स्कूलों को खाली करा लिया गया है और छात्रों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में अभी तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल के साथ मिलकर धमकी भरे ईमेल की उत्पत्ति का पता लगाने की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया ‘हमारी प्राथमिकता छात्रों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा है। सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं और हम जल्द ही इस धमकी के स्रोत का पता लगा लेंगे।’


More Stories
ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा किसान जागरूकता अभियान
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर