हरियाणा सरकार ने नियुक्त के बोर्ड व निगम चेयरमैन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से विभिन्न बोर्डों व निगमों में 14 नए चेयरमैनों की एवं एक वाईस-चेयरमैन की नियुक्ति की है।
नव-नियुक्त चेयरमैनों में पूर्व विधायक श्री सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो, होडल के विधायक श्री जगदीश नैय्यर को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम, बादशाहपुर के विधायक श्री राकेश दौलताबाद को हरियाणा कृषि उद्योग निगम, बरवाला के विधायक श्री जोगी राम सिहाग को आवास बोर्ड, हरियाणा, शाहबाद के विधायक श्री रामकरण को शुगरफैड एवं नरवाना के विधायक श्री राम निवास को हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है।
इनके अतिरिक्त पूर्व ओलंम्पियन व चरखी दादरी जिला की सुश्री बबीता फोगाट को हरियाणा महिला विकास निगम, कैथल जिला के श्री कैलाश भगत को हैफेड, करनाल जिला की श्रीमती निर्मल बैरागी को हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, यमुनानगर जिला के श्री राम निवास गर्ग को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड, रेवाड़ी जिला के श्री अरविन्द यादव को हरको बैंक, भिवानी जिला के श्री मुकेश गौड़ को हरियाणा युवा आयोग तथा सोनीपत जिला के श्री पवन खरखोदा को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम एवं गुहला के श्री रणधीर सिंह पुत्र श्री ईश्वर सिंह को हरियाणा डेयरी विकास संघ का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
साथ ही कुरूक्षेत्र जिला के श्री धूमन सिंह किरमच को एकमात्र सरस्वती हैरिटेज बोर्ड का वाईस-चेयरमैन नियुक्त किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox