शिक्षा से राज्य शासन तक: असीम कुमार घोष बने हरियाणा के नए राज्यपाल, जानिए उनका सफर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शिक्षा से राज्य शासन तक: असीम कुमार घोष बने हरियाणा के नए राज्यपाल, जानिए उनका सफर

सिमरन मोरया/-  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया। असीम कुमार घोष एक प्रतिष्ठित अकादमिक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिनका योगदान शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय रहा है। उनकी इस नई भूमिका ने हरियाणा के प्रशासनिक और सामाजिक परिदृश्य में नई उम्मीदें जगाई हैं।

हरियाणा के राज्यपाल की नियुक्ति
बता दें, 14जुलाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया। जो बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लेंगे। उनकी यह नियुक्ति हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। क्योंकि उनके अनुभव और नेतृत्व से राज्य के प्रशासनिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

कौन हैं असीम कुमार घोष?
बता दें, प्रो. असीम कुमार घोष का जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वह एक प्रख्यात शिक्षाविद् और वैज्ञानिक हैं। जिन्होंने भारत के अकादमिक क्षेत्र में अहम योगदान दिया है। वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के पूर्व निदेशक रह चुके हैं। इसके अलावा वह तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना चुके है। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और शिक्षा नीतियों को आकार देने में योगदान दिया।।

सामाजिक कार्यों में सक्रियता
असीम कुमार घोष न केवल एक शिक्षाविद् हैं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से सामाजिक उत्थान पर जोर दिया और विशेष रूप से ग्रामीण और वंचित समुदायों के लिए तकनीकी शिक्षा को सुलभ बनाने की दिशा में काम किया। उनके इस दृष्टिकोण ने उन्हें एक जन-केंद्रित नेता के रूप में पहचान दिलाई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox