नजफगढ़/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पपरावट रोड पर खुले शिवर में गिर गई एक 5 वर्षीय बच्ची को डूबने से बचाने वाले साहसी समाजसेवी अनिल जांगड़ा को नागरिक सम्मान से नवाज़ा गया। यह सम्मान समारोह स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने अनिल जांगड़ा जी के साहस और मानवीय संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि जिस तरह अनिल जी ने बिना एक पल गंवाए अपनी जान की परवाह किए बिना बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला, वह एक मिसाल है।

सम्मान समारोह में बच्ची और उसके परिवार को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। सभी ने बच्ची को नई जिंदगी मिलने पर खुशी व्यक्त की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाजसेवी अनिल जांगड़ा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह कोई बहादुरी नहीं, बल्कि इंसानियत का फर्ज था, जो मैंने निभाया।”
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब समाज में ऐसे निःस्वार्थ और साहसी लोग मौजूद हों, तो मानवता हमेशा जीवित रहती है।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार