झाड़ौदा के कुएं में मिली लाश का हुआ खुलासा, डेयरी मालिक का निकला शव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झाड़ौदा के कुएं में मिली लाश का हुआ खुलासा, डेयरी मालिक का निकला शव

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका स्पेशल स्टाफ पुलिस ने झाड़ौदा गांव में कुएं में मिली लाश के मामले का खुलासा करते हुए केस को सुलझा लिया है। मृतक की पहचान औमप्रकाश के रूप में हुई है जो गांव में ही एक डेयरी चलाता था। इस मामले में पुलिस ने डेयरी में काम करने वाले एक नौकर को पकड़ा है जिसके पास से पुलिस ने मृतक का फोन व मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि औमप्रकाश की हत्या वेतन न देने पर हुई बहस के चलते की गई थी और आरोपी उसकी लाश को कुएं में फेंक कर फरार हो गया था।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि 12 अगस्त को बाबा हरिदास नगर थाने में औमप्रकाश की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके भतीजे ने कराई थी। जिसके बाद उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नही चला। जिसके एक सप्ताह बाद ग्रामीणों को उसकी लाश एक कुएं से मिली। जिसपर इस मामले को स्पेशल स्टाफ को सौंप दिया गया। स्पेशल स्टाफ के निरिक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में एसआई हरिसिंह, रंजीव त्यागी, बिजेन्द्र, एएसआई उमेश, हवलदार राजकुमार, सिपाही रवि, संदीप तथा बाबा हरिदास नगर के एसएचओ जगतार सिंह, निरिक्षण रमन प्रताप सिंह एटीओ, एसआई सुन्दर और हवलदार जगवीर ने इस मामले पर काम शुरू किया और एसीपी जोगेन्द्र सिंह जून व एसीपी विजय सिंह यादव ने लगातार जांच दल को निर्देश दिये और मामले पर पूरी नजर रखी। संयुक्त टीम ने यूपी के शामली व हरियाणा के पानीपत में कई जगह नौकर तस्लीम की खोज में छापेमारी की और पुलिस लगातार मृतक के फोन पर बाईक पर नजर रखती रही। आखिर एक सूचना के आधार पर तस्लीम को झाड़ौदा के गंदा नाला से पुलिस ने पकड़ लिया और उससे मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद कर ली। साथ ही जिस चाकू से उसने हत्या की थी वह भी बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी तस्लीम पुत्र राशिद निवासी रामदा कैराना जिला शामली यूपी का रहने वाला है। वह डेयरी में अकेला नौकर था। पूछताछ में तस्लीम ने बताया कि उसकी मालिक से वेतन को लेकर बहस हुई थी जिसपर उसने मालिक की चाकू मारकर हत्या कर दी। और उसके शव को कुएं में फेंककर फरार हो गया। वह कई दिन तक छुपता फिरता रहा। और फिर दिल्ली वापस आ गया। जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox