कोरोना के संकट में भी राजनीति में लगी है भाजपा- शिवसेना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना के संकट में भी राजनीति में लगी है भाजपा- शिवसेना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना पर केंद्र सरकार के फैसलों से क्षुब्द शिव सेना के नेता व मंत्री आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना के संकट में लोग व प्रदेश सरकारे जूझ रही है लेकिन फिर भी इस संकट में भी भाजपा राजनीति करने में लगी है। जबकि भाजपा को सभी राज्यों को पूरी मदद करनी चाहिए लेकिन वह अपनी जंनसंपर्क व जनसंवाद रैलियों से देश में राजनीतिक फायदा उठाने की योजना बना रही है। बीजेपी और देवेंद्र फडणवीस पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी दुनिया की एकमात्र पार्टी है जो कोरोना के संकट में भी राजनीति में लगी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी योजना के तहत लॉकडाउन या अनलॉक किया जाना चाहिए। एक साक्षात्कार में, आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमारी सरकार पूरी ताकत के साथ कोरोना के खिलाफ युद्ध लड़ रही है, हर मंत्री सीएम के साथ अपनी पूरी कोशिश कर रहा है।
                           श्री ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस के शहर ने भारत में सबसे ज्यादा नुकसान मुंबई शहर को पहुंचाया है। इसको लेकर काफी राजनीति भी हो रही है। राजनीतिक दल एक-दूसरे को घेरने का कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहते। कुछ दिनों पहले, बढ़ते कोरोना मामलों और इसके कारण होने वाली मौतों को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। शिवसेना नेता और मंत्री आदित्य ठाकरे ने अब भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया पर राजनीतिक लड़ाई चल रही है, लेकिन हम इस दायरे में नहीं हैं और कोरोना के साथ लड़ाई जारी रखी है। आदित्य यहीं नहीं रुके बल्कि एक बार फिर लॉकडाउन और अनलॉक को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन चार घंटे के नोटिस पर नहीं किया जा सकता है, लॉकडाउन की योजना बनाना आवश्यक है। हमने इसके लिए बहुत पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। जब हम सरकार में आए, तो हमारा लक्ष्य राज्य में विकास करना था, लेकिन इसी बीच कोरोना संकट आ गया। आदित्य ने कहा कि जीवन और काम का संतुलन आवश्यक है, लेकिन लॉकडाउन को अनलॉक करने में बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। क्योंकि किसी को नहीं पता कि खोलने के बाद किस तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी, इसलिए लोगों की जान बचाने के लिए इसे खोलना ज्यादा जरूरी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox