पूरी दुनिया में छाया रहा राम मंदिर के भूमि पूजन का जलवा, 200 चैनलो पर हुआ प्रसारण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूरी दुनिया में छाया रहा राम मंदिर के भूमि पूजन का जलवा, 200 चैनलो पर हुआ प्रसारण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को हुए भूमि पूजन के कार्यक्रम जलवा पूरी दुनिया में छाया रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये इस पूजन को देश-विदेश में करीब 200 चैनलों के माध्यम से इसका प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम के टीवी पर सजीव प्रसारण को दुनियाभर के देशों में देखा गया। इस कार्यक्रम को अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, नेपाल और कई अन्य देशों के टेलीविजन स्टेशनों ने प्रसारित किया। भारत में इसका प्रसारण 200 से ज्यादा चैनलों पर किया गया था।
इस कार्यक्रम का मूल प्रसारण सार्वजनिक प्रसारक के तौर पर दूरदर्शन ने किया था। लोगों ने यह कार्यक्रम विभिन्न चैनलों के साथ-साथ यूट्यूब पर भी देखा। दूरदर्शन ने बताया है कि विदेशों में इस कार्यक्रम को सबसे ज्यादा अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, जापान, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, ओमान, कुवैत, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलयेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, श्रीलंका और मॉरीशस में देखा गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब तीन दशक तक चले भारतीय जनता पार्टी के राम मंदिर के लिए आंदोलन को सफल करते हुए मंदिर का भूमि पूजन किया। इसके प्रसारण के लिए सिग्नल समाचार एजेंसी एशियन न्यूज एंटरनेशनल (एएआई) और एसोसिएटेड प्रेस टेलीविजन न्यूज (एपीटीएन) के माध्यम से पूरी दुनिया में 450 मीडिया संगठनों को वितरित की गई थी। दूरदर्शन के समाचार चैनल डीडी न्यूज ने इस कार्यक्रम के दृश्य एशिया प्रशांत क्षेत्र के देशों में अलग से प्रसारित किए थे।

टाइम्स स्क्वायर पर प्रदर्शित हुई भगवान राम की तस्वीर
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास का जश्न भारत में तो मनाया ही गया अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय ने भी इसे लेकर हर्ष व्यक्त किया। बुधवार को यहां के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर एक विशाल स्क्रीन पर भगवान राम, भव्य मंदिर की तस्वीर और भारतीय तिरंगे को प्रदर्शित किया गया। यहां जश्न मनाने के लिए लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी एकत्रित हुए। प्रमुख सामुदायिक नेता एवं अमेरिकी भारत लोक मामलों की समिति के अध्यक्ष जगदीश सिहानी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। न्यूयॉर्क और कई अन्य राज्यों से भारतीय प्रवासी शाम को टाइम्स स्क्वायर पर एकत्रित हुए थे। आयोजकों ने यहां दीये जलाने, भजन गाने और मिठाइयां बांटने की व्यवस्था की थी। लोग यहां सांस्कृतिक परिधानों में सजे-धजे नजर आए थे। लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगा अपना उत्साह जाहिर किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox