
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जम्मू/भावना शर्मा/- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सैफुद्दीन सोज ने लोकतंत्र की प्रक्रियाओं को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। उनके साथ कैदी जैसा व्यवहार करके भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है। जम्मू-कश्मीर में एक साल से तानाशाही कायम है। इसके बाद प्रियंका ने कहा कि मैं सरकार को याद दिलाना चाहती हूं कि भारत एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य है।
इससे पहले सैफुद्दीन सोज ने सोमवार को दावा किया था कि उन्हें अब भी घर में नजरबंद करके रखा है। अब उनके घर के गेट को अंदर से भी बंद कर दिया गया है। सोज ने कहा कि सरकार ने 30 जुलाई को उच्चतम न्यायालय को बताया था कि मुझे रिहा कर दिया गया है लेकिन मैं स्पष्ट रूप से कह चुका हूं कि सरकार ने न्यायालय और उसके बाहर गलत बयान दिये हैं। मैं उसी दिन और उसके बाद भी झूठे बयानों का खंडन कर चुका हूं लेकिन सरकार लगातार बेवजह झूठ फैला रही है। सोज ने कहा कि उनके घर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अब मुख्य द्वार को अंदर से बंद कर दिया है। सोज की पत्नी ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर पति को अवैध हिरासत से रिहा करने की अपील की थी। इस पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने हलफनामा दायर कर कहा था कि सोज को न तो कभी हिरासत में लिया गया और न ही घर में नजरबंद रखा गया। उनके आने-जाने पर भी कोई पाबंदी नहीं है।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार