बाबा हरिदास नगर पुलिस ने पकड़ा एक फरार शराब तस्कर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाबा हरिदास नगर पुलिस ने पकड़ा एक फरार शराब तस्कर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला के बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस टीम ने एक फरार शराब तस्कर को पकड़ा है। जो 5 दिसंबर को पुलिस के पीछा करने पर सेंट्रो कार में 35 कार्टून देसी शराब छोड़ कर भाग गया था।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि बाबा हरिदास नगर थाना की पुलिस टीम ने फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र उर्फ सोनू के रूप में हुई है। आरोपी 5 दिसंबर को नवीन पैलेस कॉलोनी मोड़ के पास एक सेंट्रो कार को उस समय छोड़कर भाग गया था जब पुलिस उसका पीछा कर रही थी, लेकिन रोड ब्लॉक होने के कारण गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया था। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी से 35 कार्टून देसी शराब बरामद हुई थी जिसमें 1750 क्वार्टर भरे हुए थे और वह शराब केवल हरियाणा में बेचे जाने के लिए मान्य थी।
बाबा हरिदास नगर थाना में एक्साइज एक्ट का मामला दर्ज कर दिया गया था और तभी से पुलिस फरार शराब तस्कर की तलाश कर रही थी। इसी दौरान हेड कांस्टेबल प्रदीप और कॉन्स्टेबल सुरेश को शराब तस्कर के बारे में सूचना मिली और पुलिस टीम ने उसे ट्रैप कर लिया। जानकारी के अनुसार इस पर 6 पुराने मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों को भी हल किया जा सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox