बाबा हरिदास नगर पुलिस ने सुलझाया दिचाऊं कलां गोली कांड का मामला, दो बदमाश गिरफ्तार, बाकि की तलाष जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाबा हरिदास नगर पुलिस ने सुलझाया दिचाऊं कलां गोली कांड का मामला, दो बदमाश गिरफ्तार, बाकि की तलाष जारी

-प्लाॅट का ब्याना वापस मांगने को लेकर हुई थी कहासुनी, बदमाशों ने घर पर जाकर दो लोगों को मारी थी गोली -पुलिस ने आरोपी ठेकेदार जयभगवान को लिया एक दिन के रिमांड पर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पिछले तीन दिन से चर्चा का विषय बने हुए दिचाऊं कलां गोली कांड को आखिर पुलिस ने सुलझा लिया है और इस गोली कांड के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम पांच बदमाशों ने पीड़ित के घर पर हमला किया था जिसमें से अभी भी तीन बदमाश फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस बाकि आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने हथियारों की बरामदगी व वारदात में शामिल गाड़ियों का पता लगाने के लिए एक आरोपी जयभगवान को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। हालांकि वारदात ब्याना वापिस मांगने को लेकर हुई कहासुनी से जुड़ा बताया जा रहा है। जिसके चलते बदमाशों ने पीड़ित के घर पर जाकर उसे जान से मारने के लिए उस पर गोली चलाई और फिर वहां से फरार हो गये।                     इस संबंध में अतिरिक्त डीसीपी द्वारका शंकर चैधरी ने बताया कि 12 जनवरी को आधी रात के करीब दिचाऊं कलां गांव से एक महिला ने पीसीआर काल कर बताया था कि गांव में बदमाशों ने एक घर पर हमला बोलकर दो लोगों को गोली मार दी है। इस सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और एसीपी जोगेन्द्र जून व एसएचओ जगतार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एसआई सत्यवान, एएसआई बच्चु सिंह, हवलदार समय और हवलदार सुनील डांगी को मामले में कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पुलिस टीम ने दिचाऊं कलां गांव में मकान नंबर- 487, बाकु गली, बाल्मिकी मोहल्ला में पंहुचकर मामले की छानबीन की तो पुलिस को वहां गोलियों के दो खाली खोल मिले और इधर-उधर खून बिखरा मिला। पुलिस ने जब गोली लगने वाले लोगों के बारे में पूछा तो पता चला कि उन्हे नजफगढ़ के आर्थाे प्लस अस्पताल में ले जाया गया है। जब पुलिस वहां पंहुची तो पता चला कि पीड़ित अंकुश दहिया पुत्र कुलदीप दहिया निवासी दिचाऊं कलां दिल्ली व अमित शौकीन पुत्र इंदर सिंह निवासी दिचाऊं कलां को मनीपाल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मनीपाल अस्पताल पंहुचकर पीड़ितोें के बयान लिये। जिसमें पीड़ित अमित शौकीन ने बताया कि 11 जनवरी को वह राजेश के पास ब्याना वापस लेने के लिए गया था जो कि उसने राजेश को 200 गज के प्लाट के लिए दिया था लेकिन प्लाॅट नही मिलने के कारण वह अपना ब्याना वापस मांग रहा था। अमित ने बताया कि राजेश ने पहले उसे छावला स्टैंड पर बुलाया जहां वह अपने एक दोस्त अजय के साथ शराब पी रहा था। इसके बाद वो तीनो बाबा हरिदास नगर में राजेश के घर आ गये। जहां एक आरोपी जयभगवान अपने पुत्र कृष्ण व उसके साले सोनू दहिया के साथ वहां पहले से मौजूद था और शराब पी रहा था। वहां राजेश उर्फ खासा व जयभगवान के साथ अमित की पैसे को लेकर कहासुनी हो गई जिस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। लेकिन बीचबचाव के बाद अमित अपने घर आ गया। इसी दौरान आरोपी राजेश निवासी बाबा हरिदास नगर व जयभगवान निवासी ककरौला डेयरी अपने पुत्र कृष्ण व उसके साले सोनू दहिया तथा दोस्त अजय व कुछ और बदमाशों के साथ स्कार्पियों व अल्टो कार में उसके घर पंहुचें और उसको गालियां देते हुए उस पर गोली चला दी। इसी बीच उसका ममेरा भाई अंकुश दहिया जब बीच बचाव के लिए आया तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी और वहां से फरार हो गये। पीड़ित अमित शौकीन को एक गोली बाजू में लगी है जबकि अंकुश को गोली छाती में लगी है। दोनो घायलों का ईलाज मनीपाल अस्पताल द्वारका में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जयभगवान पुत्र शेरसिंह निवासी मकाान नंबर- 153/154 ककरौला डेयरी व राजेश उर्फ खासा पुत्र संग्राम सिंह निवासी आर जेड- 77 बाबा हरिदास नगर को पुलिस टीम ने फोन लोकेशन व स्थानीय संपर्कों के माध्यम से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश व अवैध हथियारों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बाकि अपराधियों को पकड़ने के लिए आरोपी जयभगवान को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।                        सूत्रों की माने तो आरोपी जयभगवान को पुलिस द्वारा रिमांड पर लेने के कई और कारण भी है। जयभगवान कुछ बाहुबलियों के संरक्षण मंे ठेकेदारी करता है। पहले भी वह लोगों को डराता धमकाता रहा है। जिसके चलते पुलिस जयभगवान से कई और मामलों में भी पूछताछ कर सकती है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox