परिवार से आगे निकल मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया 11 लाख का दान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

परिवार से आगे निकल मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया 11 लाख का दान

-कहा, स्वेच्छा से कर रही है दान, कारसेवकों पर गोलीकांड को बताया दुखद -देशभर में 150000 टोलियां कर रही धन संग्रह, इसी कड़ी में मुलायम परिवार के घर भी पंहुची टोली

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर नित नये बयान देने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव से आगे निकलकर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये का दान किया है। इस दौरान अपर्णा यादव ने कहा कि वह यह दान स्वेच्छा से कर रही हैं। साथ ही उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलवाने के आरोपों को भी दुःखद बताया।  
अपर्णा यादव ने कहा कि मैंने ये स्वेच्छा से किया है। मैं अपने परिवार के लिए जिम्मेदारी नहीं ले सकती। अतीत कभी भी भविष्य के बराबर नहीं होता है। आपको बता दें कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए देशभर में 150000 टोलियां धन संग्रह कर रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को अवध प्रांत के प्रचारक कौशल और कार्यवाह प्रशांत भाटिया समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचे थे। अपर्णा यादव ने प्रांत प्रचारक कौशल को राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये समर्पित किए। 
इस दौरान अपर्णा यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने मुलायम सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए अयोध्या में हुई गोलीकांड को दुखद बताया। अपर्णा ने मुलायम सिंह यादव द्वारा अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने के आरोपों से जुड़े सवाल पर कहा कि उन्होंने पहले जो किया और जिन परिस्थितियों में जो कुछ भी हुआ, वो बहुत दुखद था। उस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। जो बीत गया वो आज में बदल नहीं सकता है।
वहीं यूपीआई और बारकोड से ली जा रही समर्पण राशि में गड़बड़ी की सूचना मिली है। ऐसे में अब निर्णय लिया गया है कि यूपीआई और बारकोड से समर्पण राशि नहीं ली जाएगी। स्थानीय कार्यकर्ता यह तय करेगा कि कहां से समर्पण निधि लेनी है। गरीब व्यक्ति भी गर्व से कह सकता है कि हमने मंदिर निर्माण में सहयोग किया था। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में धन संग्रह के बीच अब यूपीआई और बारकोड से समर्पण राशि नहीं ली जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को कहा कि समर्पण राशि पूरी पारदर्शिता के तहत ली जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी की आशंका नहीं है।
राय ने कहा कि मंदिर परिसर में किसी भी दानदाता के नाम का उल्लेख नहीं किया जाएगा। मंदिर निर्माण का कार्य तीन वर्ष में पूरा हो जाएगा
केवल धन दान करें। चंपत राय ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि भारी मांत्रा में चांदी की सिल्लियां दान में मिल रही हैं, लेकिन अभी मंदिर ट्रस्ट को चांदी की जरूरत नहीं है। धन संग्रह के तहत ज्यादा से ज्यादा धनराशि मिलना जरूरी है। चांदी और सोने की जरूरत जब होगी तब मांगी जाएगी, लेकिन अभी सिर्फ धनराशि दी जाए तो ज्यादा अच्छा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox