बांग्लादेशी सेना और कुकी-चिन नेशनल आर्मी के बीच मुठभेड़, 200 से ज्यादा लोग आए भारत की शरण में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बांग्लादेशी सेना और कुकी-चिन नेशनल आर्मी के बीच मुठभेड़, 200 से ज्यादा लोग आए भारत की शरण में

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मिजोरम/भावना शर्मा/- केएनए, कुकी-चिन नेशनल फ्रंट की सशस्त्र शाखा है, जो बांग्लादेश में समुदाय के लिए सुरक्षा और एक अलग राज्य की मांग कर रहा है। इसी कारण बांग्लादेशी सेना और कुकी-चिन नेशनल आर्मी के बीच सशस्त्र संघर्ष के कारण पड़ोसी देश से 200 से ज्यादा लोग मिजोरम के दक्षिणी लॉन्गतलाई जिले में आ गए हैं। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी।
अधिकारी ने बताया, बांग्लादेश रैपिड एक्शन बटालियन और केएनए के बीच हालिया मुठभेड़ के कारण रविवार की शाम 125 महिलाओं व बच्चों समेत 274 बांग्लादेशी अपने गांवों से भाग गए और लॉन्गतलाई जिले के सिमिनासोरा में प्रवेश कर गए। उन्होंने बताया कि कुकी-चिन-मिजो समुदाय के बांग्लादेशी नागरिक सात गांवों से पूर्वोत्तरी राज्य में शरण लेने के लिए आए हैं।

जिला प्रशासन और सरकारी संगठन मानवीय आधार पर उन्हें राहत प्रदान कर रहे हैं। इस बीच, जो रियूनिफिकेशन ऑर्गनाइजेशन ने बांग्लादेशी सेना द्वारा कुकी-चिन-मिजो समुदाय के नागरिकों पर हमले की निंदा की है। भारत, म्यामांर और बांग्लादेश की चिन-कुकी-मिजो जनजातियों के रियूनिफिकेशन के लिए काम करने वाले मिजो समूह ने आरोप लगाया कि केएनए के खिलाफ संयुक्त गुप्त अभियान शुरू करने के लिए बांग्लादेश की सेना ने म्यांमार स्थित अराकान आर्मी के साथ एक गुप्त समझौता किया है। गौरतलब है कि मिजो समूह ने दावा किया कि बांग्लादेश रैपिड एक्शन बटालियन और अराकान आर्मी की संयुक्त सेना ने पिछले हफ्ते चाइखियांस और पड़ोसी गांवों पर हमला किया, और नौ नागरिकों का अपहरण कर लिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox