अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने रिलीज के दूसरे दिन भी की बेहतरीन कमाई 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने रिलीज के दूसरे दिन भी की बेहतरीन कमाई 

–कमाई के मामले में कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल–भुलैया को पछाड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/भावना शर्मा/– दो दिन पहले रिलीज हुई अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित और अजय देवगन अभिनीत फिल्म दृश्यम 2 जबरदस्त जबरदस्त कमाई की है। 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग ली। फिल्म को क्रिटिक्स की भी खूब अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों को भी फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म के प्रति दर्शकों के रुझान का सोशल मीडिया के जरिए तो पता चल ही रहा है, साथ ही फिल्म का कलेक्शन भी इसकी पुष्टि करता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो और भी शानदार है।

                 बता दें कि हिंदी में बनीं दृश्यम और दृश्यम 2 दोनों ही फिल्में मलयालम भाषा में इन्हीं नामों से बनीं फिल्मों का रीमेक हैं। अब जब हिंदी में ‘दृश्यम 2’ आई है तो यह हिंदी में रिलीज हुई ‘दृश्यम’ से भी ज्यादा कमाल करती नजर आ रही है। कल रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज के पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन (शनिवार) को फिल्म ने उससे भी बेहतर कमाई करने में कामयाबी हासिल की है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ने भारत में 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 35.38 करोड़ रुपये हो गया है। 

                        रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। इस लिहाज से देखा जाए तो दो ही दिनों में फिल्म ने बजट से आधे से अधिक की कमाई कर ली है। अगर इतवार को भी फिल्म इसी कगार पर रही तो संभव है कि तीन ही दिनों में यह अपने बजट से अधिक कलेक्शन कर ले!

                     गौरतलब है कि इसी साल रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल–भुलैया 2 को भी दृश्यम 2 ने कमाई करने में पछाड़ दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox