
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ईटानगर/भावना शर्मा/– आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईटानगर के होलांगी में अरुणाचल प्रदेश के पहले ग्रीनफील्ड ‘डोनी पोलो हवाई अड्डे’ का उद्घाटन किया। हवाईअड्डे का नाम अरुणाचल प्रदेश में सूर्य (डोनी) और चंद्रमा (पोलो) के प्रति सदियों पुरानी स्वदेशी श्रद्धा को दर्शाता है।
640 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस हवाईअड्डे से कनेक्टिविटी में सुधार और इससे क्षेत्र में कारोबार व पर्यटन में वृद्धि होगी। पीएम मोदी इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में 8,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित 600 मेगावाट कामेंग हाइड्रो पावर स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
गौरतलब है कि साल 2019 में, पीएम मोदी ने होलोंगी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण की आधारशिला रखी और रेट्रोफिटेड तेज़ू हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था।





More Stories
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले हल्द्वानी निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
डाबड़ी पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को दबोचा, iPhone 16 Plus और Samsung A55 बरामद
कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा करने वाले साइकिलिस्ट पहुंचे बहादुरगढ़; दीपक छिल्लर, जयदेव राठी, नितिन अत्री और एन.के. शर्मा ने की विशेष पहल
राज नगर MCD अधिकारी ने लगाए AAP नेता पर मारपीट और गाली गलौज के गंभीर आरोप
संसद सुरक्षा चूक मामले के दो आरोपियों की दूसरी जमानत याचिका खारिज
दिल्ली के भारत मंडपम में सजा व्यापार का महाकुंभ, आज से खुलेंगे द्वार; जानें टिकट, समय और एंट्री गेट की पूरी डिटेल