जजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला बने वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला बने वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जननायक जनता पार्टी ( जजपा) ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। पहली सूची में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 12 पदाधिकारियों और तीन प्रदेशाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला व डॉ. केसी बांगड़ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. केसी बांगड़ हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन रह चुके हैं।
जजपा ने हरियाणा, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदेशाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की है। सरदार निशान सिंह को पार्टी ने फिर से प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। ओमप्रकाश सहरावत दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष होंगे और चैधरी मोहिंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची में गुरुग्राम निवासी अनंत राम तंवर को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया है। गुहला से विधायक ईश्वर सिंह को भी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तेलूराम जोगी, राव कंवर सिंह कलवाड़ी, बहन फूलवती, पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान व पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राधेश्याम शर्मा को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया है। राजेंद्र लितानी को राष्ट्रीय संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। दलबीर सिंह धनखड़ को पार्टी का राष्ट्रीय प्रचार सचिव बनाया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox