कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर शुरू हुआ मंथन, जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर शुरू हुआ मंथन, जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस में सोनिया गांधी का अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर एक साल पूरा हो चुका है और अब पार्टी में नए सिरे से अध्यक्ष चुनने को लेकर मंथन शुरू हो गया है। इसी दिशा में सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक भी होनी है। हालांकि बैठक से पहले कांग्रेस के कई नेता और पूर्व मंत्रियों समेत 23 लोगों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में कई बदलाव करने की मांग की है और साथ ही अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने के लिए भी कहा है।
वहीं सोनिया गांधी ने इस पत्र का संज्ञान लिया है और उस पर अपनी बात रखी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के नेताओं के एक समूह द्वारा लिखे गए पत्र का जवाब देते हुए कहा है कि उन सभी को एक साथ मिलकर एक नया प्रमुख खोजना चाहिए क्योंकि वह जिम्मेदारियों को पूरा नहीं करना चाहती हैं।
अपनी पहचान गुप्त रखते हुए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि 10 अगस्त को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) द्वारा उनसे फिर से संगठन की बागडोर संभालने का अनुरोध करने पर गांधी ने कहा था कि उन्हें एक बार फिर से पार्टी का नेतृत्व करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox