सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत मौत मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिये

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत मौत मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिये

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच के आदेश दे दिए। कोर्ट के इस फैसले के बाद सुशांत का परिवार और उनके प्रशंसकों ने संतोष जाहिर किया है। उधर केस को सीबीआई को स्थानांतरित करने संबंधी उच्चतम न्यायालय के फैसले पर राकांपा प्रमुख शरद पवार के पोते और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ ने भी सत्यमेव जयते कहा।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पार्थ ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी, जिस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने गत सप्ताह सार्वजनिक रूप से पार्थ को फटकार लगाई थी और उनके बयान को अपरिपक्व बताया था। हालांकि बुधवार को उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद पार्थ ने बिना मामले का संदर्भ देते हुए ट्वीट किया, ‘सत्यमेव जयते’। दरअसल इस शब्द का अर्थ होता है सच्चाई की जीत।
बता दें कि राकांपा महाराष्ट्र में सत्त्ताधारी दल शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन में है और सुशांत मामले में महाराष्ट्र पुलिस से जांच करवाने के पक्ष में रही है और सीबीआई जांच की मांग से इंकार करती रही है। सीबीआई जांच की मांग सबसे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया और आज कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग के आदेश दे दिये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox