सुभाष नगर में पौधारोपण कर मनाया जन्माष्टमी का पर्व

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुभाष नगर में पौधारोपण कर मनाया जन्माष्टमी का पर्व

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सुभाष नगर शाखा ने दिल्ली में हरियाली बढ़ाने और पर्यांवरण को बेहतर करने के उद्देश्य से आज सुभाष नगर पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मुहिम में पश्चिम दिल्ली नगर निगम का भी सहयोग रहा। बच्चों और महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व श्री महेन्द्र अरोड़ा, मनोज साहनी, संजीव सहाय, रवि अरोड़ा, राज कुमार, प्राण नाथ और गुलशन अरोड़ा का विशेष सहयोग रहा। पौधारोपण के दौरान लोगों ने जामुन, नीम, गिलोय आदि के पेड़ लगाए। इस अवसर पर महेन्द्र अरोड़ा ने कहा कि इस तरह वृक्षारोपण करने हमेशा के लिए एक याद रह जायेगी और आपके के न रहने पर भी ये वृक्ष सदा आपका अहसास दिलाते रहेंगे। साथ ही इनसे पशु-पक्षियों को छाया व आसरा के साथ-साथ भोजन की आपूर्ति भी होती रहेगी। आप सभी का समस्त संघ परिवार की तरफ से इस नेक काम में सहयोग करने पर स्वागत है। हमे उम्मीद है कि आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में आप सदा रूचि दिखाते रहेेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox