कोरोना काल में कान्हा के स्वागत को घरों में सजे मंदिर, बच्चे भक्ति गीतों पर जमकर मचा रहे धमाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना काल में कान्हा के स्वागत को घरों में सजे मंदिर, बच्चे भक्ति गीतों पर जमकर मचा रहे धमाल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- इस बार अष्टमी तिथि दो दिन विद्यमान रहने से राजधानी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व दो दिन से मनाया जा रहा है। जिसके चलते श्रद्धालुओं ने मंगलवार को ही जन्माष्टमी का उपवास रखा तो बड़ी संख्या में आज भी लोग उपवास रख रहे हैं। वहीं मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज ही मनाया जा रहा है। हालांकि इस बार कोरोना काल के चलते अनेकों मंदिर बंद हो और जन्माष्टिमी का आयोजन भी बिलकुल साधारण रूप मंे किया जा रहा है। जिसे देखते हुए कान्हा व्यापक तरीके से भव्य स्वागत करने के लिए इस बार श्रद्धालु काफी संख्या में घरों में ही मंदिर व झांकियां लगाकर कान्हा का स्वागत कर रहे है। वहीं मासूम बच्चे भी अपने कान्हा को खुश करने के लिए उनके भक्ति गीतों पर जमकर धमाल मचा रहे है। अनेकों घरों में बच्चों का राधा-कृष्ण बनाकर श्रद्धालु उनकी पूजा कर रहे है।
यहां बता दें कि धर्माचार्यों ने गृहस्थों के लिए 11 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने का शुभ अवसर बताया था। कई धर्माचार्यों ने 12 अगस्त को भी शुभ अवसर बताया था। असल में 11 अगस्त सूर्योदय काल में अष्टमी तिथि विद्यमान नहीं थी। इस दिन सुबह 9 बजकर 6 मिनट से अष्टमी तिथि लगी थी। लेकिन 12 अगस्त को अष्टमी सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक है। इसलिए उदयातिथि के अनुसार 12 अगस्त को असल मायने में जन्माष्टमी मानी जाएगी।
इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और वृद्धि योग भी है। ऐसे अवसर पर उपवास रखने पर शुभ फल मिलेंगे। फिलहाल 12 अगस्त को अधिकांश धर्मावलंबी और साधु संत जन्माष्टमी का उपवास रखेंगे। वहीं मथुरा वृंदावन समेत दिल्ली के मंदिरों में भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज ही मनाया जा रहा है।

यहां आज भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
छतरपुर स्थित आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ समेत, लाजपत नगर, द्वारका, पंजाबी बाग, रोहणी के इस्कॉन मंदिरों, झंडेवालान मंदिर, तिलक नगर, लक्ष्मी नारायण बिरला मंदिर, जनकपुरी के प्रसिद्ध मंदिरों में आज ही भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया है। कत्यायनी मंदिर में दिनभर श्रीमद्भागवत गीता व श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ और हरे राम, हरे कृष्ण का अखंड जाप होगा। मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर चावला ने बताया कि मंदिर रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म तक सभी के खुला रहेगा।
वहीं बालौर गांव में बच्चों ने कृष्ण-राधा का वेश धारण कर उनकी रास लीलाओं का मंचन किया। इसमें दो मासूम बच्चियों द्रिशिता यादव व कशिश यादव ने राधा-कृष्ण बनकर अपना मासूमियत भरे भक्ति प्रदर्शन से सभी को भक्ति रस से भाव विभोर कर दिया। घर वालों के साथ-साथ लोगों ने भी उनका विडियों बनाकर सोशल मिडिया पर काफी शेयर किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox