कमला हैरिस का अमेरिका में उपराष्ट्रपति की उम्मीदवार घोषित होना भारतीय समुदाय के लिए ऐतिहासिक दिन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कमला हैरिस का अमेरिका में उपराष्ट्रपति की उम्मीदवार घोषित होना भारतीय समुदाय के लिए ऐतिहासिक दिन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारतीय मूल की कमला हैरिस को अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस पर दिल्ली में रहने वाले उनके मामा ने खुशी जताई है। हैरिस के मामा गोपालन बालचंद्रन ने कहा, हमारा परिवार खुश है। यह भारतीय समुदाय के लिए ऐतिहासिक दिन है।
बालचंद्रन ने कहा, मेरी बहन को अपनी बेटी पर बहुत गर्व होता। मेरी बहन की मृत्यु 2009 में हो गई थी। कमला उनकी अस्थियां बंगाल की खाड़ी में विसर्जित करने के लिए यहां आई थीं। मेरी उससे बात पिछली बार अक्तूबर-दिसंबर में हुई थी, जब मैं अमेरिका में था। आज मैंने उसे एक बधाई संदेश भेजा है। उन्होने कहा कि ऐसा नही है कि हैरिस को भारत से कोई लगावा नही है। वह एक भारतीय भी हैं यहां उनकी मां का परिवार रहता है। और वह स्वयं भी भारत आ चुकी है। लेकिन इसका मतलब यह कतई नही है कि हम जो कहेंगे वह वही करेंगी। फिर भी उनके ननीहाल में काफी खुशी का माहौल है और सब यह उम्मीद लगा रहे है कि हैरिस अमेरिका में नया इतिहास बनायेंगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox