
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वाधान में ष्शिशु रोग व उपचारष् विषय पर आयोजित ७१ वें वेबिनार में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष खुराना (एम डी) ने कहा कि बच्चे पारिवारिक एवं राष्ट्रीय संपत्ति हैं और इन्हे रोगों से बचाने के लिए क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इसकी अधिक से अधिक जानकारी उनके माता पिता को होनी चाहिए तभी उनका समय रहते उपचार सम्भव हो सकता है। पीलिया,कब्ज,बिस्तर गीला करना,टीकाकरण,आहार व स्तनपान का महत्व इन सभी शिशु रोगों के लक्षण,कारण व उपचार की ज्ञानवर्धक जानकारी बहुत सरल भाषा में देते हुए डॉ आशीष ने श्रोताओं के प्रश्नों का बहुत संतोषजनक उत्तर दिया। उन्होंने माता पिता को अपने बच्चों के साथ एक गहनिष्ठ भावपूर्ण रिश्ता स्थापित करने का सुझाव दिया जो हर रोग के निवारण में बहुत आवश्यक है।
कार्यक्रम के संयोजक केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल आर्य ने बच्चो के लालन पालन में ध्यान रखने की अपील की व गोष्टी के अध्यक्ष आनन्द सिंह आर्य ने कोरोना काल मे घर बैठे उनके योगदान की सराहना की व सफल कार्यक्रम के लिए श्रोताओं का धन्यवाद किया।
प्रान्तीय महा मंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की धरोहर है छोटी छोटी बातों का हमे पालन करना चाहिए। आचार्य महेंद्र भाई,यशोवीर आर्य,सौरभ गुप्ता,देवेन्द्र गुप्ता, देवेन्द्र भगत,प्रकाशवीर शास्त्री,के एल राणा,स्वतेन्त्र कुकरेजा,गीता गर्ग आदि उपस्थित थे। संगीता आर्या, पुष्पा चुघ, किरण सहगल, सुदेशवीर आर्य, संध्या पांडये, डॉ रचना चावला, वीना वोहरा आदि ने गीत सुनाये और योगिराज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आनन्द सिंह आर्य ने की उन्होंने कोरोनावायरस महामारी के समय भी चल रहे ऑनलाइन कार्यक्रम को देख प्रसन्नता व्यक्त की।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार