बर्खास्त पीटीआइ अध्यापकों का जेल भरो व सत्याग्रह आंदोलन 14 अगस्त को

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बर्खास्त पीटीआइ अध्यापकों का जेल भरो व सत्याग्रह आंदोलन 14 अगस्त को

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-नई भर्ती के लिए 23 अगस्त के टेस्ट को रद्द करवाने और नौकरी बहाली की मांग को लेकर बर्खास्त 1983 पीटीआई 14 अगस्त को परिजनों सहित सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। इस फैसले का सभी शिक्षक व कर्मचारी संगठनों ने समर्थन करते हुए सामूहिक गिरफ्तारियों में शामिल होने का ऐलान कर दिया है।
उक्त जानकारी देते हुए हरियाणा शारीरिक शिक्षक संधर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र पहलवान ने बताया कि सामूहिक गिरफ्तारी देने का नोटिस मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक,सभी मंडलायुक्त व जिलों के डीसी को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आंदोलन की अगली कड़ी में पीटीआई जनता की अदालत में जाएंगे और 18 अगस्त को सभी गांवों व शहरों एवं कस्बों में सभाएं आयोजित कर जनता के सामने अपना पक्ष रखते हुए बहाली के लिए जन समर्थन हासिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी को लेकर प्रदेश स्तर पर जोरदार अभियान शुरू कर दिया है।
प्रदेश के कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सामूहिक गिरफ्तारियों के फैसले का पुरजोर समर्थन किया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, महासचिव सतीश सेठी,उप महासचिव सबिता, मुख्य संगठन सचिव धर्मबीर फोगाट,उप प्रधान जग रोशन व शीलक राम मलिक ने बताया कि 14 अगस्त को पीटीआई एवं उनके परिजनों के साथ सामूहिक गिरफ्तारियों में सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों,नगर निगमों, परिषदों व पालिकाओं के हजारों की तादाद में कर्मचारी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार व बुधवार को सभी जिलों में कार्यकारिणी की बैठकें आयोजित की जाएगी। उन्होने बताया कि इस सत्याग्रह आंदोलन में आंगनबाड़ी वर्कर, महिला जनवादी सभा मिड-डे मिल कर्मचारी, कर्मचारी महासंघ, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन, हरियाणा राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन, हरियाणा ड्राइंग टीचर एसोसिएशन, हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन, हरियाणा रोडवेज एसोसिएशन, हरियाणा पात्र अध्यापक संघ व अनेक सामाजिक संगठन और पंचायतों ने धरने को पूर्ण समर्थन दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox