दिल्ली के 250 वार्डों में महिलाओं के लिए बनेंगे ‘पिंक पार्क’, क्‍या है MCD का प्‍लान और क्‍या होंगी सुविधाएं?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के 250 वार्डों में महिलाओं के लिए बनेंगे ‘पिंक पार्क’, क्‍या है MCD का प्‍लान और क्‍या होंगी सुविधाएं?

-दिल्ली एमसीडी ने राजधानी के हर वार्ड में 'महिला पार्क' विकसित करने की पहल की है। स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने अधिकारियों को महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ शिवकुमार यादव। एमसीडी के 250 वार्ड में महिला पार्क विकसित करने की दिशा में पहल की गई है। निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को सभी जोन में सर्वेक्षण कराकर ऐसे स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं, जहां महिला पार्क विकसित किए जा सकते हैं।

इस संबंध में सत्या शर्मा ने अतिरिक्त आयुक्त संजीव मित्तल और उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में सुबह-शाम सैर करने तथा समय बिताने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराना जरूरी है। अधिकारियों को प्रत्येक वार्ड में महिला पार्क विकसित करने की संभावनाओं का आकलन करने को कहा गया है।

बैठक में पार्कों में वर्षा जल संचयन व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया गया। इसके लिए प्रत्येक वार्ड के पार्कों में संभावनाओं का आकलन करने के निर्देश दिए गए, ताकि वर्षा जल का संरक्षण कर भूजल स्तर में सुधार किया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox