मुस्लिम होने पर कभी भारत में लगा डर? पाकिस्तानी फैन के सवाल पर शोएब इब्राहिम ने दिया ऐसा जवाब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुस्लिम होने पर कभी भारत में लगा डर? पाकिस्तानी फैन के सवाल पर शोएब इब्राहिम ने दिया ऐसा जवाब

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- अक्सर लाइमलाइट में रहनें वाले टीवी अभिनेता और उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। दोनों ही अपने फैंस का खूब ख्याल रखते हैं। अब ऐसे में हाल ही में शोएब ने अपने सोशल मीडिया पर एक सवाल- जवाब का सेशन रखा। जिसमें उन्होंने अपने जवाब से लोगों का दिल जीत लिया है।
शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। अब ऐसा ही हाल ही में एक बार फिर हुआ है। दरअसल शोएब से उनके एक फैन ने ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब देकर शोएब सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही लूटने लगे।
दरअसल शोएब ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ सवाल जवाब का दौर शुरू किया। जिसमें उनके फैंस से उनसे कई मजेदार सवाल किए। जिसका जवाब भी शोएब ने बड़ी ही बेबाकी से दिया। इसी बीच शोएब के एक पाकिस्तानी फैन ने उनसे पूछा, एक मुस्लिम होने के नाते क्या आपको कभी भारत में इंसिक्योरिटी फील हुई?
इस सवाल के जवाब में शोएब ने फैन से कहा- नहीं कभी भी नहीं। मैं एक प्राउड इंडियन मुस्लिम हूं। फिर क्या था शोएब के इस जवाब से उन्होंने लोगों के दिल पर एक बार फिर से राज कर लिया। इस दौरान कई फैंस ने शोएब से दीपिका को लेकर भी सवाल किया। शोएब ने भी अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश ना करते हुए सभी सवालों के जवाब दिए।
गौरतलब है कि शोएब और दीपिका टेलीविजन के सबसे पॉपुलर कपल्स में शुमार हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। शोएब और दीपिका सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें साझा करते रहते हैं। जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद भी करते हैं। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox