स्पेशल स्टाफ द्वारका ने हथियार समेत पकड़े दो चोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्पेशल स्टाफ द्वारका ने हथियार समेत पकड़े दो चोर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक अनोखे मामले में दो ऐसे चोरो को पकड़ा है जो दिन में गारमैंट्स बेचते थे और रात में चोरी करते थे। पुलिस ने बताया कि दोनो आरोपी अपना गारमैंट्स स्टोर खोलने का सपना पूरा करने को लेकर चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों से दो देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस आरापियों से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि जिला स्पेशल स्टाफ पुलिस ने दो चोरो को एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो चोर अवैध हथियारों के साथ छावला क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। पुलिस को पता चला की शाम को दोनो आरोपी झटीकरा रोड़ पर आयेंगे। जिसे देखते हुए एसीपी जोगेन्द्र जून ने निरिक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में एसआई रंजीव त्यागी, एएसआई हंस, हवलदार राजकुमार, शंकर, सुमित और सिपाही राजकुमार को चोरों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने चोरों को पकड़ने के लिए झटीकरा रोड़ पर अपना जाल बिछाया। शाम 6 बजे दोनो आरोपी एक स्कूटी पर वहां आये और जब पुलिस ने उनको रूकने का इशारा किया तो वो भागने लगे लेकिन पुलिस ने दोनो को दबौच लिया। जांच व तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान रविन्द्र उर्फ बच्ची पुत्र लेट राजेन्द्र निवासी न्यूरोशनपुरा नजफगढ़ व आशीष उर्फ गंजा पुत्र लेट विश्वमित्रा निवासी संगम विहार नजफगढ के रूप मंे की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो दिन में गारमैंटस का सामान बेचने के दौरान घरों की रेकी करते थे और फिर रात में चोरी करते थे। दोनो आरोपियों ने बताया कि गारमैंटस का सामान बेचने में अच्छा मुनाफा था इसलिए वो एक गारमैंटस शो रूम खोलना चाहते थे लेकिन उनके पास इतने पैसे नही थे जिसके लिए उन्होने चोरी कर पैसे जुटाने की सोची और फिर चोरी करने लग गये। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का भी खुलासा हो सके। पुलिस ने बताया कि आरोपी रविन्द्र मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। और वह नशे का भी आदि है। जिसके लिए वह चोरी करता था। वहीं आशीष हरियाणा के मानेसर का रहने वाला है। वह भी स्मैक का नशा करता था जिसे लेकर वह काम के साथ-साथ चोरी भी करता था। इससे पहले आरोपी यूपी में एक गोल्ड व सिल्वर दूकान लूट चुके है और उन्हे बेचकर काफी मात्रा में पैसा भी जुटाया लेकिन नशे में सब बर्बाद कर दिया और फिर दिल्ली आ गये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox