नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- अक्सर लाइमलाइट में रहनें वाले टीवी अभिनेता और उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। दोनों ही अपने फैंस का खूब ख्याल रखते हैं। अब ऐसे में हाल ही में शोएब ने अपने सोशल मीडिया पर एक सवाल- जवाब का सेशन रखा। जिसमें उन्होंने अपने जवाब से लोगों का दिल जीत लिया है।
शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। अब ऐसा ही हाल ही में एक बार फिर हुआ है। दरअसल शोएब से उनके एक फैन ने ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब देकर शोएब सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही लूटने लगे।
दरअसल शोएब ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ सवाल जवाब का दौर शुरू किया। जिसमें उनके फैंस से उनसे कई मजेदार सवाल किए। जिसका जवाब भी शोएब ने बड़ी ही बेबाकी से दिया। इसी बीच शोएब के एक पाकिस्तानी फैन ने उनसे पूछा, एक मुस्लिम होने के नाते क्या आपको कभी भारत में इंसिक्योरिटी फील हुई?
इस सवाल के जवाब में शोएब ने फैन से कहा- नहीं कभी भी नहीं। मैं एक प्राउड इंडियन मुस्लिम हूं। फिर क्या था शोएब के इस जवाब से उन्होंने लोगों के दिल पर एक बार फिर से राज कर लिया। इस दौरान कई फैंस ने शोएब से दीपिका को लेकर भी सवाल किया। शोएब ने भी अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश ना करते हुए सभी सवालों के जवाब दिए।
गौरतलब है कि शोएब और दीपिका टेलीविजन के सबसे पॉपुलर कपल्स में शुमार हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। शोएब और दीपिका सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें साझा करते रहते हैं। जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद भी करते हैं।


More Stories
एनएचआरडीएफ के पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का समापन, 10 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में ‘MY Bharat’ जिला सलाहकार समिति की पहली बैठक आयोजित!
लोकहित पुस्तकालय में मंगल पांडे जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
लेक्स इन फॉरेस्ट ट्रेल रन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन!