दिल्ली में त्योहारों पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, CTI ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में त्योहारों पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, CTI ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

-सीटीआई ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर बाजारों और दुकानदारों को पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराई जाए.

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही व्यापारिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है. इसी बीच, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने दिल्ली के बाजारों की सुरक्षा और व्यापारियों के हितों को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को आधिकारिक पत्र लिखकर मांग की है कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर के तमाम बाजारों और दुकानदारों को पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराई जाए, ताकि व्यापारी बिना किसी डर के अपना कारोबार कर सकें.

10 अक्टूबर को हुआ था 2000 करोड़ रुपये का नुकसान

सीटीआई के पदाधिकारियों के मुताबिक, बीते 10 अक्टूबर को शहर में हुए धरने-प्रदर्शनों के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा बाजारों और दुकानों को बंद कराने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया गया था. कई इलाकों में पुलिस और प्रशासनिक अमले की हिदायतों के चलते व्यापारियों को अपनी मर्जी के खिलाफ दुकानें शटर डाउन करने पर मजबूर होना पड़ा था. इस एक दिन की बंदी के कारण अकेले दिल्ली के व्यापार जगत को लगभग 2000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम चपत लगी थी, जिससे व्यापारी वर्ग में भारी रोष व्याप्त है.

फेस्टिवल सीजन है व्यापार का मुख्य आधारव्यापारी संगठनों का कहना है कि सालभर में यही वह समय होता है जब खुदरा और थोक बाजार सबसे ज्यादा गुलजार रहते हैं. सीटीआई महासचिव रमेश आहूजा और उपाध्यक्ष राहुल अदलखा ने कहा कि राजधानी में नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है और जगह-जगह रामलीलाओं का मंचन भी आरंभ हो गया है. दिवाली तक का यह पूरा दौर व्यापारियों के लिए सालभर की कमाई का मुख्य जरिया होता है. ऐसे में वे अपने व्यापार को किसी भी तरह के राजनीतिक प्रदर्शनों या आयोजनों की भेंट नहीं चढ़ने दे सकते.

पुलिस के साथ सहयोग को तैयार, पर बंदी मंजूर नहीं सीटीआई ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली के व्यापारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, लेकिन अब किसी भी धरने-प्रदर्शन की आड़ में बाजारों को बंद नहीं होने दिया जाएगा. यदि किसी ने बाजार बंद कराने की कोशिश की, तो व्यापारी उसका खुलकर विरोध करेंगे और अपनी दुकानें खुली रखेंगे. संगठन ने एक बार फिर दोहराया है कि त्योहारी सीजन के इस अहम दौर में बाजारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox