
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/हल्द्वानी /राज्य ब्यूरो, : शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के वार्षिक सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जीएसटी विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा। साथ ही मंडी शुल्क के मुद्दे पर भी दोबारा विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है।

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा की स्थिति में व्यापारियों को सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे। कैंची बाईपास से जाम की समस्या के समाधान की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कैंची धाम में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित एवं व्यवस्थित करने के लिए सरकार की ओर से प्रभावी व्यवस्था किए जाने की बात कही। वही सम्मेलन में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को रखा। इनमें जीएसटी विभाग से संबंधित शिकायतें, मंडी शुल्क, आपदा के दौरान व्यापारियों को होने वाले नुकसान तथा यातायात और पार्किंग जैसी समस्याओं को उठाया।





More Stories
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों पर बंद हो सकते हैं एंट्री-एग्जिट गेट, पुलिस ने DMRC को लिखा पत्र
बॉलीवुड अभिनेता अनिल चरणजीत पहुंचे जानकी झूला पूर्णानंद घाट महिला गंगा आरती में
भाजपा राज में हो रही लोकतंत्र की हत्या- जयेन्द्र रमोला
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर