तीन दिन, तीन ठिकाने… आज फिर मार्च करेगा विपक्ष

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तीन दिन, तीन ठिकाने… आज फिर मार्च करेगा विपक्ष

-राजघाट तक नजर आई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मोर्चा

पैर पसारता विरोध

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/ ब्यूरो,राजघाट तक नजर आई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मोर्चा तीसरे दिनभी जारी रहा. गुरुवार को राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी सांसद राजघाट पहुंचे और धरना दिया. कई घंटे चले प्रदर्शन के बाद देर शाम सांसद वहां से लौट गए. विपक्ष के तेवरों से साफ है कि आंदोलन अभी थमने वाला नहीं है. शुक्रवार को INDIA ब्लॉक एक बार फिर मार्च निकाल सकता है. इस प्रदर्शन में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी शामिल होने की संभावना है. राजघाट से लौटे विपक्षी सांसदों के अगले कदम पर अब निगाहें टिकी हैं. हालांकि मार्च का रूट और प्रदर्शन की जगह को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

गुरुवार को विपक्षी एकजुटता की तस्वीर कनॉट प्लेस से राजघाट तक नजर आई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दोपहर करीब 1:45 बजे कनॉट प्लेस के एक रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों और प्रमुख नेताओं को लंच पर बुलाया. इसमें कांग्रेस के साथ तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, सीपीआईएम, सीपीआई और आरजेडी समेत कई दलों के सांसद शामिल हुए.

लंच खत्म होते ही सभी नेता बसों में सवार होकर राजघाट के लिए रवाना हुए. राहुल गांधी और खड़गे जिस बस में थे, उस पर कुछ सांसद चढ़ गए और हाथों में तिरंगा लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. विपक्ष के राजघाट कूच को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी थी. मध्य दिल्ली में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग की गई. राजघाट पहुंचकर विपक्षी सांसदों ने करीब दो घंटे धरना दिया और गांधी स्मारक पर प्रार्थना की.

देश को हाईजैक किया गया: राहुल गांधी

राजघाट रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि करीब 300 विपक्षी सांसद शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन लगातार उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रहा है.

राहुल गांधी ने सीधा हमला बोलते हुए कहा, ‘सच्चाई यह है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एक आपराधिक साजिश के तहत देश को हाईजैक कर लिया है. उन्होंने संविधान को नष्ट कर दिया है और जनता के वोट चुराए हैं.’ उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि इस साजिश में शामिल सभी लोगों को कानून के दायरे में लाकर इंसाफ के कटघरे में खड़ा किया जाएगा.

सद्बुद्धि दे ईश्वर: खड़गे

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्षी सांसद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर शांतिपूर्ण प्रार्थना करेंगे. खड़गे ने कहा, ‘हम वहां बैठकर प्रार्थना करेंगे कि ईश्वर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सद्बुद्धि दे. भाजपा सरकार देश के नागरिकों से उनका वोट देने का अधिकार छीन रही है. गांधीजी, नेहरूजी और सरदार पटेल जी ने जो आजादी हमें दिलाई थी, उसे यह सरकार छीनने में लगी है.’

तीन दिन से जारी विरोध, आज फिर सड़क पर विपक्ष

विपक्षी सांसदों का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा. 6 अक्टूबर को राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने जंतर-मंतर की ओर कूच की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद सांसद आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हुए और करीब आठ घंटे तक धरना दिया.

7 अक्टूबर को खड़गे के लंच के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने जंतर-मंतर और शांगरी-ला होटल के पास प्रदर्शन किया. पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद राहुल और प्रियंका को हिरासत में लिया गया, जिन्हें करीब दो घंटे बाद रिहा कर दिया गया. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की.

8 अक्टूबर को विपक्ष ने रणनीति बदली और राजघाट पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. करीब दो घंटे धरने और गांधी स्मारक पर प्रार्थना के बाद देर शाम सांसद लौट गए. अब आज एक बार फिर विपक्ष के मार्च की तैयारी है. माना जा रहा है कि प्रदर्शन के अगले चरण में INDIA ब्लॉक के नेता चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध और तेज कर सकते हैं.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox