
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो,: दिल्ली के प्रशांत विहार थाना क्षेत्र से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, CBI ने प्रशांत विहार थाने में तैनात SI लेखराज को कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।
आरोप है कि ठगी के एक मामले में आरोपी को अदालत से अग्रिम जमानत मिलने के बाद भी SI लेखराज उसे परेशान कर रहे थे। शिकायत के मुताबिक, आरोपी से पहले कथित तौर पर 20 हजार रुपये लिए जा चुके थे और इसके बाद 80 हजार रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की जा रही थी।

बताया जा रहा है कि शिकायत के आधार पर CBI ने जाल बिछाया और रिश्वत की रकम लेते समय SI को पकड़ लिया। मामले में CBI की कार्रवाई जारी है और रिश्वत की मांग, पहले दी गई रकम तथा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
हालांकि, इस मामले में CBI की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति या विस्तृत कार्रवाई का विवरण सामने आने के बाद ही पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।





More Stories
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत बने ADCP, जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच मिला प्रमोशन
नजफगढ़ थाना रोड पर नवनिर्मित टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन
19 लाख से अधिक पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी
डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया
सुल्तानपुर डबास में महिला की गोली मार कर हत्या, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
बाहुबली अल्ट्रा ई-4 में गुलाब सिंह का दमदार प्रदर्शन, 161 किलोमीटर दौड़कर बने ओवरऑल प्रथम उपविजेता