डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया

- पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए रंगदारी मांगने की वारदात की.

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ राज्य ब्यूरो : पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस और आउटर जिला स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने एक वरिष्ठ डॉक्टर से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 35 वर्षीय हिमांशु जैन निवासी पूठ ग्राम सभा, दिल्ली के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने डॉक्टर को धमकी देते हुए खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था. पुलिस ने उसके पास से रंगदारी के लिए इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिम कार्ड के अलावा वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद की है.

डीसीपी आउटर जिला विक्रम सिंह के मुताबिक, एक्शन बालाजी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके निजी मोबाइल नंबर पर एक धमकी भरी कॉल आई. कॉल करने वाले ने 25 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की. आरोपी ने डॉक्टर को यह भी बताया कि उसे उनकी निजी जानकारी मालूम है. पुलिस के अनुसार, आरोपी को डॉक्टर की कार का नंबर और उनकी पत्नी के नाम की जानकारी भी थी, जिससे डॉक्टर को धमकी और गंभीर लगी.

डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार: शिकायत मिलने के बाद पश्चिम विहार ईस्ट थाने में 2 अक्टूबर को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया. इसके बाद आरोपी की पहचान और लोकेशन पता लगाने के लिए पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र का इस्तेमाल किया. पुलिस ने डॉक्टर को आरोपी के संपर्क में रहने और बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए कहा.

खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया: पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर को आरोपी ने डॉक्टर को रंगदारी की रकम लेकर रोहिणी स्थित जयपुर गोल्डन अस्पताल के पास पहुंचने को कहा. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए बताए गए स्थान पर जाल बिछाया. आरोपी जैसे ही रंगदारी की रकम लेने के लिए वहां पहुंचा, पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया.

डीसीपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर वह मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए, जिनसे डॉक्टर को रंगदारी की कॉल की गई थी. इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर जब्त कर ली गई. पुलिस के अनुसार हिमांशु जैन पहले भी रंगदारी और धमकी से जुड़े दो मामलों में शामिल रहा है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए रंगदारी मांगने की वारदात की. पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox