सुल्तानपुर डबास में महिला की गोली मार कर हत्या, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुल्तानपुर डबास में महिला की गोली मार कर हत्या, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

- दिल्ली के बाहरी उत्तर जिले के सुल्तानपुर डबास में महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी हत्यारे को चार घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/बाहरी दिल्ली/ ब्यूरो : राजधानी दिल्ली के बाहरी उत्तर जिले के सुल्तानपुर डबास इलाके से महिला की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सुल्तानपुर डबास मेन चौक पर सोमवार सुबह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 38 वर्षीय मनीषा डबास को गोली मार दी गई. वारदात के बाद आरोपी स्कूटी से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

सोमवार सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर मनीषा डबास अपनी दुकान पर मौजूद थीं. इसी दौरान एक हमलावर वहां पहुंचा और मनीषा को गोली मार दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थाना बवाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में थाना बवाना पुलिस, स्पेशल स्टाफ और एएटीएस की कई टीमों को जांच में लगाया गया. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ और तकनीकी जांच के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की गई. लगातार मिले सुरागों को जोड़ते हुए पुलिस टीम करीब चार घंटे में आरोपी तक पहुंच गई. गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की डबास पुत्र राजवीर, निवासी सुल्तानपुर डबास के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी मृतका के दिवंगत पति के परिवार से है और रिश्ते में चचेरा देवर लगता है.

वहीं मौके पर पहुंची कैट्स एम्बुलेंस की कर्मचारी ने बताया कि उन्हें कॉल प्राप्त हुई कि सुल्तानपुर डबास में गोली चली है. जब हम मौके पर पहुंचे तो तमाम पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद थे ओर जांच कर रहे थे

प्रारंभिक पूछताछ में पारिवारिक तनाव को हत्या की वजह माना जा रहा है. हालांकि हत्या की असली वजह, वारदात में इस्तेमाल हथियार और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. महज चार घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की त्वरित कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox