बाहुबली अल्ट्रा ई-4 में गुलाब सिंह का दमदार प्रदर्शन, 161 किलोमीटर दौड़कर बने ओवरऑल प्रथम उपविजेता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाहुबली अल्ट्रा ई-4 में गुलाब सिंह का दमदार प्रदर्शन, 161 किलोमीटर दौड़कर बने ओवरऑल प्रथम उपविजेता

-बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावक गुलाब सिंह ने बाहुबली अल्ट्रा ई-4 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 161 किलोमीटर की बेहद कठिन अल्ट्रा मैराथन में ओवरऑल दूसरा स्थान प्राप्त कर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के साथ गुलाब सिंह प्रतियोगिता में प्रथम उपविजेता रहे।

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो: बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के संस्थापक एवं फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर ने बताया कि यह प्रतिष्ठित बहु-चरणीय अल्ट्रा मैराथन 3 और 4 अक्टूबर को आयोजित की गई। प्रतियोगिता दो चरणों में पूरी हुई। पहले दिन 3 अक्टूबर को धावकों ने बेंगलुरु स्थित विधान सौधा से 101 किलोमीटर की चुनौती शुरू की, जिसके लिए सुबह 3 बजे से रात 8 बजे तक 17 घंटे का कटऑफ निर्धारित था।

दूसरे दिन 4 अक्टूबर को 60 किलोमीटर की चुनौती श्रवणबेलगोला में विंध्यगिरी पहाड़ी पर स्थित भगवान बाहुबली गोमतेश्वर की प्रतिमा तक 650 सीढ़ियां चढ़कर और उतरकर पूरी की गई। इस चरण के लिए सुबह 5:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक 10 घंटे का कटऑफ रखा गया था।

पहले दिन लगातार 101 किलोमीटर दौड़ने के बाद कम आराम में अगले दिन फिर 60 किलोमीटर दौड़ना किसी भी धावक के लिए बेहद कठिन परीक्षा होती है। गर्म मौसम, ऊंचे-नीचे रास्ते, लंबी दूरी और 650 सीढ़ियों की चुनौती ने धावकों के धैर्य, फिटनेस और मानसिक मजबूती की कड़ी परीक्षा ली।

उन्होंने बताया कि रूट पर ऊंचे नारियल के पेड़ों से घिरे गांवों का शांत वातावरण और प्राकृतिक दृश्य भी देखने को मिले, लेकिन इस सुंदरता के बीच चुनौती उतनी ही कठिन रही। गुलाब सिंह ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति, अनुशासन और शानदार फिटनेस के दम पर 161 किलोमीटर की इस कठिन प्रतियोगिता में ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया।

गुलाब सिंह की यह उपलब्धि बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप और पूरे बहादुरगढ़ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गुलाब सिंह ने इस प्रदर्शन से मिशन फिट बहादुरगढ़ को नई पहचान दी है और युवाओं को फिटनेस व अनुशासन के लिए प्रेरित किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox