4×400 मीटर रिले में बेटियों का कमाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

4×400 मीटर रिले में बेटियों का कमाल

- एथलेटिक्स में भारत को मिला पहला गोल्ड

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/ ब्यूरो, : एशियन गेम्स 2026 में भारत ने एथलेटिक्स का पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है. महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में किरण पहल, पूवम्मा माचेट्टीरा, प्राची और विथ्या रामराज की चौकड़ी ने 3:29.69 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया. भारत ने इससे पहले 4×100 मीटर मिक्स्ड रिले में कांस्य भी जीता.

भारत ने 2026 एशियन गेम्स में एथलेटिक्स का अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है. मंगलवार को महिला 4×400 मीटर रिले में किरण पहल,पूवम्मा माचेत्तिरा, प्राची चौधरी और विथ्या रामराज की चौकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया. भारतीय टीम ने 3:29.69 मिनट का समय निकालकर गोल्ड पर कब्जा जमाया. बहरीन ने सिल्वर और चीन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

यह मौजूदा एशियन गेम्स में ट्रैक एंड फील्ड से भारत का पहला गोल्ड मेडल है. भारतीय एथलीटों ने रिले फाइनल में शुरू से आखिर तक जोरदार रफ्तार बनाए रखी और पोडियम पर तिरंगा सबसे ऊपर पहुंचाया.

इससे पहले भारत ने पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में ब्रॉन्ज मेडल जीता और इस सीज़न का अपना सबसे अच्छा समय 3:01.61 निकाला है. इस टीम में धर्मवीर चौधरी, मनु थीक्किनिल, जय कुमार और विशाल थेन्नारासु शामिल रहे. साथ ही भारत ने 4×100 मीटर मिक्स्ड रिले में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, स्नेहा सत्यनारायण और हरिता भद्रा की टीम ने 41.06 सेकंड का सीजन बेस्ट टाइम निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया.

भारत की पूजा सिंह ने महिलाओं की हाई जंप में 1.84 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता. उनका यह प्रदर्शन व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ से काफी नीचे रहा, लेकिन एशियन गेम्स में पदक दिलाने के लिए इतना काफी था.

वहीं गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में 13:32.75 मिनट का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया. इसके साथ ही गुलवीर ने जापान में चल रहे इन एशियन गेम्स में लगातार तीसरा पदक जीतकर पोडियम फिनिश की हैट्रिक पूरी कर ली. मंगलवार 29 सितंबर को भारत ने निशानेबाजी और एथलेटिक्स में गोल्ड समेत कुल 8 मेडल अपने नाम किए. जिससे अब कुल मेडलों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है.

पूजा ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता

पूजा ने महिलाओं की हाई जंप फ़ाइनल में 1.84 मीटर के बेस्ट प्रदर्शन के साथ ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है. इस भारतीय खिलाड़ी ने बिना किसी गलती के 1.84 मीटर तक की सभी ऊंचाइयां पार कीं, लेकिन तीन कोशिशों के बाद भी वह 1.87 मीटर की ऊंचाई पार नहीं कर सकीं. उज़्बेकिस्तान की सैफ़ुल्लाएवा और कज़ाकिस्तान की ओवचिन्कोवा ने 1.87 मीटर की ऊंचाई पार करके क्रमशः गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox